× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

कुण्डलियाँ छंद क्या है? इसकी पहचान एवं उदाहरण || Kundliya Chhand and its example

By: RF Temre   Copy    Share
 (85)          5136

कुण्डलियाँ छंद– कुण्डलिया छंद के बारे में जानने के लिए सबसे पहले नीचे दिए गए और उदाहरण को देखें।
बिना बिचारे जो करे, सो पाछे पछिताय।
काम बिगारे आपनो, जग में होत हँसाय॥
जग में होत हँसाय, चित्त में चैन न आवे।
खानपान, सम्मान, राग, रंग, मनहिं न भावै॥
कह गिरिधर कविराय, दुख कुछ टरत न टारें।
खटकत है जिय माहि, कियो जो बिना बिचारे।

कुण्डलिया छन्द में दोहा और रोला छंदों का इस प्रकार मिश्रण रहता है, मानो ये कुण्डली रूप में परस्पर गुथे हुए हैं। इस छन्द में छः चरण हैं। प्रत्येक चरण में 24 मात्राएँ हैं। जैसे–
बिना बिचारे जो करे, सो पाछे पछिताय।
I S - I S S - S- I S - S - S S - I I S I
इस छन्द में जिस शब्द से इस छंद का आरंभ होता है, उसी शब्द से अंत होता है।
जैसे कि – 'बिना बिचारे जो करे' पंक्ति से छंद का आरंभ हुआ है और अंत में भी यही शब्द हैं।
दूसरी पंक्ति का उत्तरार्द्ध (दूसरी पंक्ति के अंतिम शब्द) तीसरी पंक्ति तथा पूर्वार्द्ध (तीसरी पंक्ति के प्रारंभिक शब्द) होते हैं।
जैसे- उपरोक्त उदाहरण में दूसरी पंक्ति के अंतिम शब्द हैं 'जग में होत हसाय' और यही शब्द तीसरी पंक्ति के प्रारंभ में हैं।
इस प्रकार के छन्द को कुण्डलियाँ छंद कहते हैं।उपर्युक्त छन्द में ऊपर की दो पंक्तियों में दोहा छंद तथा शेष चार पंक्तियों में रोला छंद है।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. घनाक्षरी छंद और इसके उदाहरण
2. काव्य का 'प्रसाद गुण' क्या होता है?
3. अपहनुति अलंकार किसे कहते हैं? एवं विरोधाभास अलंकार
4. भ्रान्तिमान अलंकार, सन्देह अलंकार, पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार
5. समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द– अपेक्षा, उपेक्षा, अवलम्ब, अविलम्ब शब्दों का अर्थ
6. प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य क्या होते हैं?

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें.)
💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 1 + 4 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ