× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

TET मॉडल टेस्ट पेपर 2026 – बाल विकास, हिंदी, संस्कृत/अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण सहित 150 प्रश्नों का संपूर्ण अभ्यास सेट

By: RF Tembhre   Copy    Share
 (529)          238

टीप (TET मॉडल टेस्ट पेपर - 2012)

कुल प्रश्नों की संख्या - 150, पूर्णांक - 150 समय - 2 घंटे
दिनांक: ........................ परीक्षार्थी का नाम: ........................
टीप: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं, प्रश्नों को पढ़कर ठीक से उत्तर दीजिए :-

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

प्र.1 कक्षा 2 व 3 के बालकों हेतु आंकलन के लिए किस प्रकार के प्रश्न नहीं होना चाहिए -
(A) वैकल्पिक
(B) लघुत्तरीय
(C) अतिलघुत्तरीय
(D) निबंधात्मक

प्र.2 प्राथमिक स्तर पर आंकलन की सबसे उपयुक्त विधा है -
(A) मौखिक वार्तालाप
(B) लिखित परीक्षा
(C) सरल गतिविधियाँ
(D) वादविवाद

प्र.3 बालक का चिन्तन 'अपसारी' होने से -
(A) महत्ता अपने लक्ष्य के बारे में सोचता है
(B) भिन्न-भिन्न दिशाओं में सोचने की शक्ति होती है
(C) सोचने की क्षमता तीव्र होती है
(D) उपरोक्त में कोई नहीं।

प्र.4 व्यक्तित्व मापन की व्यक्तिगत विधि का निम्न में कौनसा दोष नहीं है?
(A) व्यक्ति के विचार हर पल बदलते रहते हैं।
(B) व्यक्ति कई तथ्यों को छिपा लेता है
(C) व्यक्ति के अचेतन मन की कई सूचनाएँ नहीं मिल पाती
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.5 किसी बालक में विचार शक्ति विकसित करने का सबसे उत्तम तरीका है -
(A) बालक के विचारों को मान्यता दी जाये
(B) उसे विचार करने हेतु कोई मुद्दा दें
(C) उसे बोलने के अधिक से अधिक अवसर दें
(D) बड़ों के विचारों को दोहराने को कहें।

प्र.6 विद्यालय स्तर पर जेंडर हेतु शैक्षिक वातावरण निर्माण में शिक्षक की भूमिका -
(A) तटस्थ होती है, बालक-बालिकाओं को लिंग भेद के आधार पर ही शिक्षा देनी चाहिए
(B) अग्रणी होती है, सामाजिक परिवर्तन हेतु दोनों को सहशिक्षा दी जानी चाहिए
(C) सराहनीय है, यदि वह दोनों को सीखने हेतु समान अवसर देता है।
(D) कर्तव्यपरायण होती है, यदि वह बालिकाओं को अधिगम हेतु प्रोत्साहित करता है।

प्र.7 डॉ. शैरी के अनुसार "प्रत्येक छात्र को नेतृत्व व उत्तरदायित्व का अवसर प्रदान करके शिक्षा देना चाहिए।" जब आपकी कक्षा -
(A) बहु सांस्कृतिक हो
(B) छोटे बच्चों से युक्त हो
(C) बड़े बच्चों से युक्त हो
(D) छात्रों का स्तर अलग-अलग हो

प्र.8 निम्न कथनों में से आप किसे बुद्धि की विशेषता मानेंगे -
(A) बुद्धि में आलोचनात्मक दृष्टिकोण नहीं होता।
(B) बुद्धि, जन्मजात नहीं बल्कि वातावरण से प्राप्त की जाती है।
(C) बुद्धि व्यक्ति को नवीन परिस्थितियों में समायोजन करने में सहायक होती है
(D) बुद्धि लिंग के आधार पर अलग-अलग होती है।

प्र.9 बाल केन्द्रित शिक्षा के लिए निम्न में से कौनसा कथन सत्य है -
(A) इसमें बालकों में परिश्रम करने का गुण कम विकसित होता है।
(B) इसमें बालकों की जिज्ञासाओं हेतु उपयुक्त उत्तर प्राप्त नहीं हो पाते।
(C) इसमें बालक के प्रत्येक पहलू का मूल्यांकन नहीं हो पाता।
(D) उपरोक्त कथनों में से कोई कथन उचित नहीं है।

प्र.10 बालविकास का अध्ययन आवश्यक माने जाने का कारण है -
(A) उसकी आयु के अनुसार उसे उचित दिशा व अधिगम दिया जा सके।
(B) बालकों की रुचियों का पता लगाया जाये एवं प्रबंधन किया जाये
(C) बालकों के भावी जीवन की भविष्यवाणी कर उसकी उपयोगितानुसार शिक्षा का प्रबंध कराया जाये।
(D) उसकी उपयोगिता न होने पर उसे निरक्षर रहने दिया जाये।

प्र.11 वह कौनसा तत्व है जो बालक के संवेगात्मक विकास पर प्रभाव नहीं डालता?
(A) खेलो हेतु प्रोत्साहन
(B) थकान
(C) शिक्षक व्यवहार
(D) अपमान

प्र.12 आपके अनुसार निम्न में से कौनसा बालविकास का सिद्धांत नहीं माना जाना चाहिए -
(A) विकास का एक अनिश्चित प्रतिरूप होता है
(B) विकास सामान्य से विशेष की ओर होता है
(C) विकास में व्यक्तिगत भेद स्थिर रहते हैं।
(D) उपरोक्त सभी सिद्धांत बाल विकास हेतु सत्य ही हैं

प्र.13 'क्रो एण्ड क्रो' के अनुसार "मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान वह विज्ञान है जिसका संबंध मानव कल्याण से है और जो मानव संबंधों के सभी क्षेत्रों को प्रभावित करता है।" उपरोक्तानुसार मानव जीवन के किस क्षेत्र को मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित नहीं करता?
(A) गर्भधारण
(B) व्यापार व्यवसाय
(C) अधिगम
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.14 यह सामान्य तथ्य है कि वंशानुक्रम के कारण वैयक्तिक भिन्नता पाई जाती है। इस भिन्नता को कम करने हेतु किया जा सकता है -
(A) शिक्षक लचीला दृष्टिकोण अपनाकर भिन्नता को कम कर सकता है।
(B) समान सामाजिक अवसर इस खाई को पाटने में भूमिका अदा कर सकता है।
(C) शिक्षा के पर्याप्त अवसर इस भिन्नता को कम करने में सहयोग दे सकते हैं
(D) उपरोक्त सभी कथन सही हैं।

प्र.15 बर्नार्ड के कथनानुसार - "संबद्ध प्रतिक्रिया उत्तेजना की पुनरावृत्ति द्वारा व्यवहार का स्वचालन है, जिसमें उत्तेजना प्रथम किसी प्रतिक्रिया के साथ जाती है, परन्तु अंत में वह स्वयं उत्तेजना बन जाती है।" उपरोक्त कथन निम्न में से किस मनोवैज्ञ(शिक्षाशास्त्री) के संदर्भ में कहकर उसके अधिगम सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए कहा गया है -
(A) जीन पियाजे
(B) थार्नडाइक
(C) कोहलर
(D) पावलव

प्र.16 निम्न में से किसमें शिक्षक की भूमिका अहम होती है -
(A) समावेशित शिक्षा में, जहाँ सभी बच्चों को समान भागीदारी के अवसर दिलाने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(B) बालकों से समन्वय में, जहाँ बालकों की व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण हेतु अभिभावकों से भरपूर सहयोग मिलता है।
(C) शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में, जहाँ प्रत्येक योजना का लाभ बालकों को प्राप्त होता है।
(D) सामाजिक सहकारिता में, जहाँ शिक्षक के चरित्र का अनुसरण करके बालक अपने सामाजिक जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

प्र.17 शाला भवनों में रैंप (Ramp) उन बच्चों के लिए बनाया जाता है -
(A) जो मानसिक रूप से कमजोर हैं
(B) जिनमें गत्यात्मक असमर्थता है
(C) जो श्रवण-बाधित हैं
(D) सामान्य सभी बच्चों के लिए

प्र.18 प्रतिभाशाली बालकों की शिक्षा प्रबंधन हेतु शिक्षक को करना चाहिए -
(A) साल में कई बार कक्षाोन्नति देना
(B) शाला में पुस्तकालय की व्यवस्था करना
(C) कमजोर छात्रों को पढ़ाने हेतु उसे अवसर देना
(D) कथन (B) सही है।

प्र.19 निम्न में से कौनसी विशेषता समस्याग्रस्त बालक में नहीं होती?
(A) गुमसुम बैठे रहना
(B) भय एवं चिन्तामुक्त होना
(C) झूठ बोलना
(D) धोखा देना

प्र.20 बाल अपराध के पारिवारिक कारण भी होते हैं आपकी दृष्टि में बालअपराध का कौनसा पारिवारिक कारण होना चाहिए -
(A) अव्यवस्थित घरेलू व्यवस्था
(B) परिवार में निरक्षर व्यक्तियों का रहना
(C) परिवार का आर्थिक रूप से सशक्त होना
(D) घर पर मुखिया की अनुपस्थिति

प्र.21 कक्षा में बालक का प्रदर्शन निर्भर करता है -
(A) शिक्षक द्वारा लगातार अध्यापन कराते रहने से
(B) विद्यार्थियों को कड़े अनुशासन में रहने से
(C) विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति से
(D) कक्षा में विभिन्न क्रियाओं में बालकों की सहभागिता से

प्र.22 बालकों के शिक्षण एवं अधिगम की मूलभूत प्रक्रिया नहीं है -
(A) बालकों को उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि के अनुसार अध्यापन कराना
(B) स्व-अधिगम के अवसर प्रदान करना
(C) बालकों की जिज्ञासाओं को उभारना
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं।

प्र.23 बालक की अन्वेषण प्रवृत्ति का लाभ -
(A) उठाया जा सकता है, जिससे बालकों को स्वयं सीखने के काफी अवसर मिलते हैं
(B) नहीं उठाया जा सकता, क्योंकि बालक हमेशा सही दिशा में खोज बीन नहीं करते
(C) नहीं उठाना चाहिए, क्योंकि केवल शिक्षक द्वारा अन्वेषण करा सही जानकारी देता है
(D) कैसे उठाया जा सकता है? जबकि बालकों में यह प्रवृत्ति पाई ही नहीं जाती।

प्र.24 बालकों द्वारा सीखने के दरम्यान की जाने वाली त्रुटियों का एक लाभ यह है कि -
(A) बच्चों को सही या गलत क्या है वह जानने का अवसर मिलता है।
(B) बच्चों को कठिन विषय-वस्तु अर्थात कठिन क्षेत्रों का पता चल जाता है
(C) बच्चों को प्रकरण दोबारा सीखने का अवसर मिलता है जिससे उनके द्वारा सीखा ज्ञान स्थाई हो जाता है।
(D) त्रुटि करने जैसे दुर्गुणों की समझ पैदा होती है और बच्चे त्रुटियों को स्वीकार करना सीखते हैं।

प्र.25 निम्न में से कौनसी संवेगों की विशेषता नहीं है -
(A) सभी व्यक्तियों का एक सा व्यवहार होता है
(B) संवेगों के प्रति अनुक्रिया-प्रतिक्रिया स्वरूप विचार शक्ति कमजोर हो जाती है
(C) शारीरिक व आंतरिक परिवर्तनों का होना
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.26 सकारात्मक अभिप्रेरणा बालकों को सीखने में -
(A) आन्तरिक रूप से प्रेरित करती है, बालक अपनी इच्छा से किसी कार्य को करता है।
(B) कोई बाह्य व्यक्ति प्रेरित करता है, बालक अपनी इच्छा से न अपितु दूसरों की प्रेरणा पर निर्भर होकर कार्य करता है।
(C) प्रतिद्वंद्वी भावना से प्रेरित होकर कार्य करता है।
(D) बालक के लक्ष्य का निर्धारण करके कार्य करने हेतु शिक्षक गति प्रदान करता है

प्र.27 बालक के अधिगम में माता-पिता का योगदान होना चाहिए -
(A) तटस्थ, क्योंकि सिखाना शिक्षक का कार्य होता है
(B) नगण्य, क्योंकि पाठ्यक्रम शिक्षक अच्छी तरह समझते हैं पालक नहीं
(C) अग्रणी, क्योंकि शिक्षक द्वारा पढ़ाये गये अंशों का मूल्यांकन अभिभावकों को करना होता है
(D) उपरोक्त में से कोई कथन सत्य नहीं है

प्र.28 निम्न में से किस बिन्दु द्वारा निर्देशन का महत्व स्पष्ट होता है?
(A) निर्देशन छात्रों को आत्मदर्शन कराने में सहायक होता है।
(B) निर्देशन बालकों के जीवन मूल्यों की स्थापना कराने में सहायक होता है।
(C) निर्देशन बालकों को अपने लक्ष्यों को पूरा कराने में सहायक होता है।
(D) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्र.29 बालकों की अभिक्षमता का मापन निम्न में से किस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक नहीं है?
(A) बालकों की मौलिकता व सामाजिकता की भावना बढ़ाने हेतु।
(B) बालकों की विभिन्न क्षेत्रों की शिक्षा अर्जन कराने हेतु
(C) बालकों की विषय गत योग्यता का पता लगाकर रुचि के अनुसार अध्ययन कराने हेतु
(D) बालकों की योग्यताओं को जानकर उनकी कार्यकुशलता को बढ़ाने हेतु

प्र.30 बालकों में अक्सर विस्मरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है क्योंकि -
(A) सीखी गई बातों की अपने जीवन में आवश्यकता से अधिक उपयोग करने लगते हैं।
(B) माता-पिता बालक को याद की गई विषय वस्तु को पूछते नहीं हैं।
(C) सीखी गई बात बालकों की रुचि के अनुसार नहीं होती है
(D) उपर्युक्त कथनों में से कोई कथन सही नहीं लगता


हिंदी भाषा

नीचे दिये गये गद्यांश का समुचित पठन कर दिये गये प्रश्नों हेतु उचित विकल्प का चयन कीजिए -

"तुलसी जैसा कवि काव्य की विशुद्ध, रसोन्मुखी, कल्पना प्रवण तथा अंगारात्मक भावभूमियों के प्रति उत्साही नहीं हो सकता। उनका सन्त हृदय परम कारुणिक राम के प्रति ही उन्मुख हो सकता है जो जीवन के धर्ममय सौंदर्य, शील और आत्मिक शौर्य के प्रतीक हैं। विजय-रथ के रूपक में उन्होने सन्त जीवन की रूपरेखा बनाई है और अपनी राम कथा को इसी सन्तत्व की चरितार्थता बना दिया है। उनका काव्य, भारतीय जीवन की सबसे बड़ी अभिलाषा को वाणी देता है। धर्ममय जीवन ही उनका काव्य है। तुलसी के कारण धर्म का अनाकर्षक, भतावरण और मनुष्य जीवन कम हीन हुआ है। मध्ययुग की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए भी उनका काव्य भारतीय जीवन के शाश्वत मूल्यों का प्रतीक है तो सत्य, तप, करुणा और मैत्री में ही आरोहण के शिखर को मजबूत करता है। उनके काव्य में श्रेष्ठ कवित्व ही नहीं मिला, उसके आधार पर हम मानव मूल्य भी निर्धारित कर सकते हैं। भक्ति भावना आंतरिक भाव साधना है। इस भाव-साधना को वाणी देकर उन्होने सन्तों की भाँति अपनी काव्य-कला को निःसंग और निवैयक्तिकरीति से भरा है।"

प्र.31 कवि तुलसी में उत्साह नहीं है -
(A) विश्वयुद्ध एवं कल्पनामय काव्य प्रणयन का
(B) अंगारात्मक भावों को अभिव्यक्त करने का
(C) धर्ममय जीवन जीने का
(D) सन्त जीवन जीने का

प्र.32 तुलसी के राम प्रतीक हैं -
(A) सन्तत्व, करुणा और शील के
(B) मर्यादा, भक्ति और सौन्दर्य के
(C) शील, शौर्य और आत्मिक बल के
(D) धर्म, करुणा और शील के

प्र.33 तुलसी के काव्य में भारतीय जीवन की सबसे बड़ी अभिलाषा व्यक्त हुई है -
(A) रामकथा श्रवण में
(B) ममर्माहित अंगारिकता की
(C) राम के प्रति उन्मुखता की
(D) सन्तों की सी जीवन चर्या में

प्र.34 तुलसी के काव्य में जिस भाव-साधना को वाणी दी गई है -
(A) चिरन्तन सौन्दर्य को
(B) निवैक्तिक दीप्ति को
(C) योग एवं ज्ञान को
(D) भक्ति भावना को

प्र.35 गद्यांश में शब्द समूह 'सन्त रहनि' से आशय है -
(A) सन्त के समान जीवन शैली
(B) सन्त बनने के उपदेश देना
(C) संत वाणी की मिठास
(D) सन्तों जैसा वैराग्य

प्र.36 'निर्वैक्तिक' शब्द में संधि हो सकती है -
(A) स्वर संधि
(B) व्यंजन संधि
(C) विसर्ग संधि
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.37 'देवधर्मी' शब्द में समास है -
(A) तत्पुरुष
(B) कर्मधारय
(C) द्वंद्व
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.38 उपर्युक्त गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक है -
(A) सन्त कवि तुलसीदास
(B) तुलसी के राम
(C) तुलसी की भक्ति
(D) सन्त कवित्व की रूपरेखा

नीचे लिखी गई कविता का समुचित पठन करने के पश्चात दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव कीजिए -

और बढ़ा ले जायेंगी ऊपर जमी धूल को
चमका जायेंगी गर्व से सने फूल को
फिर मानना प्रतिभा, किसी की मोहताज नहीं,
चमक को उनकी अभी कोई देखा नहीं
पर जब कभी आँधियाँ चलेंगी
हवाएँ अपनी दिशाएँ भी बदलेंगी,
तब हर कोई उसे उगना चाहेगा।
उसे उगना ही होगा
तब से रात्र, राज होगा नहीं
आखिर प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं
निश्चित उदित कल, यदि आज नहीं।
अगाध गर्भ जैसे धूल की गोद में
पड़े हीरे को कोई जानता नहीं।

प्र.39 कविता में कवि ने 'पर जब आँधियाँ चलेंगी' कहा है से आशय है -
(A) आँधियाँ चलना प्रकृति का नियम है
(B) जब व्यक्ति के सामने मुसीबतें आती है
(C) जब अनुकूल बदलाव का समय आयेगा
(D) उपरोक्त में कोई नहीं।

प्र.40 'प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं' से आशय है -
(A) प्रतिभाशाली व्यक्ति को ऊपर उठने के लिए किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ती।
(B) प्रतिभाशाली व्यक्ति को किसी से कोई लेना-देना नहीं रहता।
(C) प्रतिभाशाली व्यक्ति के कार्यों से सभी मोहित रहते हैं।
(D) प्रतिभाशाली व्यक्ति का अहम समझना प्रत्येक व्यक्ति के बस की बात नहीं है।

प्र.41 शब्द 'अगाध' का आशय है -
(A) नेवार
(B) अनन्त
(C) अथाह
(D) प्रबल

प्र.42 कविता में 'हीरे' की उपमा दी गई है -
(A) सामान्य व्यक्ति को
(B) दुर्बल व्यक्ति को
(C) प्रतिभाशाली व्यक्ति को
(D) कोई नहीं

प्र.43 धूल में पड़े हीरे की पहचान में राज कब नहीं रहेगा -
(A) जब हीरा पड़ा-पड़ा चमकता रहेगा
(B) जब हीरे को कोई व्यक्ति उठाकर रख लेगा
(C) जब हीरे की पहचान कोई जौहरी कर लेगा
(D) उपरोक्त वचनों में कोई नहीं

प्र.44 कविता में प्रतिभाशाली व्यक्ति के लिए किन शब्दों का प्रयोग किया गया है -
(A) फूल
(B) हीरा
(C) दोनों
(D) दोनों नहीं

प्र.45 कविता में "हवाएँ भी अपनी दिशाएँ बदलेंगी" से आशय है -
(A) जब अनुकूल समय आयेगा
(B) सुख-दुख साथ-साथ रहते हैं।
(C) बलपूर्वक अपना रास्ता बनाना पड़ता है
(D) उपरोक्त में से कोई कथन सही नहीं है।

प्र.46 बालकों को भाषा सिखाने हेतु महत्वपूर्ण तथ्य है -
(A) विद्यालय के प्रति लगाव पैदा करता है
(B) बालक की प्रवृत्तियों जैसे जिज्ञासा, अनुकरण आदि को उभारता है
(C) खेतों के प्रति लगाव पैदा करता है
(D) बालकों की रचनात्मकता को उभारता है

प्र.47 कक्षा 1 के बालकों हेतु भाषा शिक्षण का कौनसा सिद्धांत कारगर साबित नहीं होता?
(A) इन्द्रियों द्वारा सिखाने का सिद्धांत
(B) व्यक्तिगत तौर पर सिखाने का सिद्धांत
(C) निगमन व आगमन विधि प्रस्तुतीकरण का सिद्धांत
(D) अभ्यास कार्य का सिद्धांत

प्र.48 प्राथमिक स्तर पर कहानी कथन विधा ऐसी है जिससे बालकों में -
(A) सुनने का कौशल विकसित होता है
(B) भावग्रहण करने का कौशल विकसित होता है
(C) कल्पनात्मक शक्ति का विकास होता है
(D) उपरोक्त सभी का विकास होता है।

प्र.49 भाषा में स्पष्टता एवं गतिशीलता प्रदान करने हेतु आवश्यक बात है कि -
(A) बालक को व्याकरण का ज्ञान कराया जाये
(B) बालकों को मानक एवं साहित्यिक शब्दों का ज्ञान करावे
(C) कूट शब्दों का प्रयोग करना सिखाया जाये
(D) उपरोक्त में कोई उचित नहीं है

प्र.50 पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं हेतु भाषण शिक्षण की कौनसी चुनौती उपयुक्त है?
(A) शब्दों का शुद्ध उच्चारण करना
(B) कविताओं का अर्थ ग्रहण करना।
(C) घटना या परिस्थिति की स्पष्ट अभिव्यक्ति
(D) उपरोक्त में कोई नहीं।

प्र.51 भाषा के चारों कौशल सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना का मूल्यांकन करता शिक्षक के अध्यापन में निखार ला सकता है यदि शिक्षक -
(A) मूल्यांकन अध्यापन कराते समय बीच-बीच में ही कर लेता है।
(B) तिमाही या वार्षिक रूप से मूल्यांकन करता है
(C) जब शिक्षक को बच्चों की ग्रेडिंग करना हो
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.52 अध्यापन में मूल्यांकन के स्थान देना चाहिए -
(A) निरंतरता को
(B) मूल्यांकन करना निरर्थक प्रक्रिया है अतः नहीं करना चाहिए
(C) केवल वार्षिक परीक्षाओं को
(D) उपरोक्त सभी

प्र.53 निम्न में से शिक्षण अधिगम सामग्री का उद्देश्य नहीं है -
(A) शाला में आकर्षण पैदा करना
(B) छात्रों की रुचि जाग्रत करना
(C) अमूर्त बातों को मूर्त रूप देना
(D) बालकों की सीखने की गति में सुधार लाना

प्र.54 कक्षा-5 में पढ़ते एक विद्यार्थी भाषा संबंधी योग्यताओं में पिछड़ गया है इस संदर्भ में आप प्रधान पाठक को अपनी प्रविधि देंगे -
(A) प्रधान पाठक को उसकी वर्ष भर की गतिविधियों का ब्यौरा देंगे जिससे वह समझ जाये कि बालक क्यों पिछड़ा है
(B) प्रधान पाठक की डांट नहीं सहेंगे उनसे कहेंगे कि सभी छात्रों को एक समान पढ़ाया गया है
(C) प्रधान पाठक को ही उस बालक को पढ़ाने के लिए कहेंगे ताकि उन्हें भी पता चल जाये कि बालक सीखने को तैयार नहीं
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.55 बालकों के पुनः शिक्षण की असफलता निम्न में से किस बात पर निर्भर नहीं करती?
(A) कमजोर बालकों के अध्यापन हेतु सफल विद्यार्थियों का सहयोग लेना।
(B) बच्चों द्वारा की जाने वाली कमियों के बारे में उन्हें अवगत कराना
(C) बालकों के आत्मविश्वास में वृद्धि करना
(D) व्यक्तिगत शिक्षण की वैकल्पिक योजना तैयार करना

प्र.56 पाठ्य-पुस्तकों में दिये गये शिक्षण संकेतों का प्रयोग शिक्षक कर सकता है -
(A) अपनी दैनंदिनी लेखन में
(B) छात्रों को निर्देशित करने में
(C) अपने अध्यापन कार्य में
(D) उपरोक्त सभी कार्यों में

प्र.57 बोलना कौशल के विकास हेतु शिक्षक को करना चाहिए -
(A) अच्छी व सारगर्भित पुस्तक पढ़ने हेतु देना चाहिए।
(B) कक्षा में बालकों को सदैव व्यस्त रखना चाहिए
(C) नैतिक शिक्षा संबंधी बातें बताना चाहिए
(D) उपरोक्त में से कोई कथन उचित नहीं है।

प्र.58 बालकों के लिखित कौशल के मूल्यांकन की सबसे उपयुक्त विधि है -
(A) श्रुतलेख कराना
(B) किसी घटना का विवरण लिखने देना
(C) पाठों की नकल करने देना।
(D) उपरोक्त सभी कथन सत्य

प्र.59 बालकों के शिक्षण मानक भाषा में ही उपयुक्त रहता है जिससे -
(A) अध्यापन में सुगमता बनी रहती है
(B) बालकों में सीखने की एकरूपता बनी रहती है।
(C) व्याकरणिक जानकारी प्राप्त हो जाती है
(D) भाषा में अभिव्यक्ति कौशल विकसित होता है

प्र.60 निम्न में से ग्राह्यात्मक कौशल हैं -
(A) सुनना व पढ़ना
(B) बोलना व लिखना
(C) सुनना व लिखना
(D) उपरोक्त में कोई नहीं


संस्कृत

दिए गए गद्यांश का पठन कीजिए एवं दिये गये विकल्प प्रश्नों हेतु उचित विकल्प का चयन कीजिए -

"चन्द्रः पृथ्वी परितः भ्रमति । एकेन मासेन तस्य प्रदक्षिणा पूर्णा भवन्ति । पौर्णिमायां पूर्ण चन्द्रस्य प्रकाश बहुलं च वर्तते । ततः क्रमेण तत् क्षयति । तस्य आकारः अर्धवर्तुलः भवति । अमावस्यायां चन्द्रम् अकाशे न पश्यामः । पुनः अपि प्रतिपदायाः आरभ्य चन्द्रः क्रमेण वर्धते । एताः चन्द्रस्य षोडश कलाः देवतार्याः रम्याणि भूषणानि भवन्ति । श्री शंकरः चन्द्रस्य कलां मस्तके धारयति । इति अर्थतः शशिधरः, सुधाकरः, निशापतिः कलानिधिः, इन्दुः, सुधांशुः, चन्द्रमा इति अन्ये शब्दाः अपि प्रसिद्धाः सन्ति । प्रतिपदायाः आरभ्य चन्द्रः क्रमेण वर्धते ।"

प्र.61 'चन्द्रः पृथ्वी परितः भ्रमति' का अर्थ है -
(A) चन्द्रमा द्वारा प्रदान की जाने वाली रोशनी मन को भाती है।
(B) चन्द्रमा भी सूर्य से प्राप्त रोशनी को प्रक्षेपित करता है।
(C) चन्द्रमा का प्रतिपदा से पूर्णिमा तक काल पृथ्वी का चक्कर लगाने का होता है
(D) उपरोक्त में कोई कथन सही नहीं है

प्र.62 श्री शंकरः मस्तके धारयति -
(A) भुजंगम्
(B) जटामण्डलम्
(C) चन्द्रम्
(D) चन्द्रस्य कलां

प्र.63 केन मासेन चन्द्रस्य प्रदक्षिणा पूर्णा भवन्ति?
(A) एकेन
(B) द्वाभ्याम्
(C) त्रिभिः
(D) चत्वारः

प्र.64 'अर्धवर्तुलः' शब्द का अर्थ है -
(A) अदृश्य
(B) गोलाकार
(C) अर्द्धवृत्ताकार
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.65 निम्न में से 'चन्द्रः' का पर्यायवाची नहीं है -
(A) शशिधरः
(B) क्षयाकरः
(C) कलानिधिः
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.66 'भवन्ति एवं भवति' किस लकार से संबंधित हैं -
(A) लट् लकार
(B) लङ् लकार
(C) लोट् लकार
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.67 'निशापतिः' शब्द में समास है -
(A) कर्मधारय
(B) तत्पुरुष
(C) बहुव्रीहि
(D) कोई नहीं

प्र.68 'मस्तके' शब्द में विभक्ति है -
(A) प्रथमा
(B) पंचमी
(C) सप्तमी
(D) द्वितीया

नीचे लिखे श्लोकों का अध्ययन करने के पश्चात् दिये प्रश्नों के उत्तर हेतु उचित विकल्प चुनिए -

"निन्दन्तु नीतिनिपुणा यदि वा स्तुवन्तु
लक्ष्मीः स्थिरा भवतु गच्छतु वा यथेष्टम्
अद्यैव वा मरणमस्तु युगान्तरै वा
न्याय्यात्पथः प्रविचलन्ति पदं न धैराः"

प्र.69 "अद्यैव वा मरणमस्तु युगान्तरै वा" का अर्थ स्पष्ट है -
(A) मृत्यु आज हो या युगों के बाद
(B) आज मरना युगों तक जीने से अच्छा है
(C) युगों तक जन्म मरण चलता रहेगा
(D) आदिकाल से लोग मरण को प्राप्त होते आ रहे हैं।

प्र.70 न प्रविचलन्ति न्याय्यात्पथः -
(A) नीतिनिपुणाः
(B) धैर्यवन्तः धीराः पुरुषः
(C) दानवीराः
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.71 'अद्यैव' शब्द का उचित संधि-च्छेद है -
(A) अद्य + एव
(B) अध्य + एव
(C) आदि + एव
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.72 कौन निन्दा करे या स्तुति परन्तु कौन अपने पथ पर विचलित नहीं होते?
(A) नीति में निपुण / धैर्यशील
(B) धैर्यहीन / नीति में निपुण
(C) कर्मवीर
(D) असभ्य / सभ्य

प्र.73 "लक्ष्मीः स्थिरा भवतु गच्छतु वा यथेष्टम्" का अर्थ है -
(A) लक्ष्मी का आना जाना लगा रहता है
(B) लक्ष्मी स्थिर रहे या चली जाये
(C) कार्य करने से लक्ष्मी स्थिर रहती है
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.74 उपर्युक्त श्लोकों में मुख्य रूप से किसके सन्दर्भ में बात की गई है -
(A) नीति निपुणता की
(B) लक्ष्मी के आवागमन की
(C) जन्म-मरण की
(D) धैर्यवान् पुरुष की

प्र.75 'नीतिनिपुणाः' शब्द में समास है -
(A) द्वंद्व
(B) अव्ययीभाव
(C) बहुव्रीहि
(D) तत्पुरुष

टीप: प्रश्न क्र. 76 से 90 तक के प्रश्नों हेतु विकल्प चुनिए -

प्र.76 संस्कृत की 'स्वरोच्चार' विधि में महत्वपूर्ण माना जाता है -
(A) शब्दों के उतार-चढ़ाव को
(B) वर्गों का लघु-गुरु प्रयोग
(C) अभिव्यक्ति की स्पष्टता
(D) वर्णों को ठीक से उच्चारण

प्र.77 'प्लुत' वर्णों के उच्चारण में ह्रस्व स्वरों की अपेक्षा समय लगता है -
(A) आधा
(B) एक समान
(C) दो गुना
(D) तीन गुना

प्र.78 संस्कृत भाषा के शिक्षण में किस बात पर ध्यान देना आवश्यक नहीं है?
(A) पाठांश शब्दों कठिन शब्दों के उच्चारण का अभ्यास कराया जाये
(B) छात्रों को ऐसे अवसर प्रदान किये जाये कि वे व्याकरण संबंधी अशुद्धियों को शुद्ध करें
(C) संस्कृत की उक्तियों को कंठस्थ करा लिया जाये
(D) उपरोक्त में से कोई कथन ऐसा नहीं जो आवश्यक न हो।

प्र.79 संस्कृत शिक्षण की अनुवाद विधि की विशेषता नहीं है -
(A) इस पद्धति में अज्ञात से ज्ञात एवं कठिन से सरल सिद्धांतों का अनुकरण किया जाता है।
(B) इस पद्धति से बालकों को सरलता एवं सुगमता से विषय का ज्ञान हो जाता है
(C) अनुवाद विधि से वाक्य रचना ठीक से समझी जा सकती है।
(D) उपरोक्त सभी कथन अनुवाद विधि की विशेषता हेतु खरे उतरते हैं।

प्र.80 संवाद शिक्षण विधि में निम्न में से किससे संबंधित लाभ नहीं मिल पाता?
(A) छात्र को सार्वजनिक जीवन में सफल बनाने की प्रेरणा
(B) संस्कृत में व्याकरणिक त्रुटियों को दूर करने का प्रयास
(C) संस्कृत भाषा के ज्ञान में वृद्धि
(D) छात्रों को प्रश्नोत्तर करते व वार्तालाप में दक्ष बनाना

प्र.81 निम्न में अविकारी शब्द समूह है -
(A) यथा, पुनः, अत्र
(B) रामः, अहम्, वयम्
(C) सुन्दर, फल, खेल
(D) नदी, लता, अश्वः

प्र.82 निम्न में से किस समूह वर्ग में अन्तस्थ वर्ण सम्मिलित नहीं है?
(A) य, र, ल, व
(B) प, फ, ब, भ
(C) द, ध, न, प
(D) ब, भ, स, श

प्र.83 'बुधः' शब्द का पर्यायवाची शब्द है -
(A) पण्डितः
(B) विद्युतः
(C) पिनाकी
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.84 नीचे दी गई सूक्तियों में लोकोक्ति का उदाहरण नहीं है -
(A) विद्या धनं सर्वप्रधानं धनं प्रधानं गरीयसी
(B) निर्वाण दीपे किमु तैल दानम्
(C) जल बिन्दु निपातेन क्रमशः पूर्यते घटः
(D) अष्टौ दीर्घा दन्तौ कुत्र तिष्ठतः

प्र.85 "में, पर" कारक चिह्न किस विभक्ति के लिए होते हैं?
(A) चतुर्थी
(B) पंचमी
(C) सप्तमी
(D) षष्ठी

प्र.86 "नीलमत्पलम" में क्रमशः हैं -
(A) विशेषण व विशेष्य
(B) विशेष्य व विशेषण
(C) संज्ञा व सर्वनाम
(D) उपरोक्त कोई नहीं

प्र.87 'अपठन्' शब्द में जो प्रत्यय लगा है वह है -
(A) लट्लकार अन्य पुरुष बहुवचन
(B) लङ् लकार अन्य पुरुष बहुवचन
(C) लोट् लकार अन्य पुरुष बहुवचन
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.88 निम्न शब्दों में बहुवचन रूप शब्द है -
(A) पुस्तकः
(B) पुस्तके
(C) पुस्तकानि
(D) उपरोक्त सभी असत्य हैं।

प्र.89 निम्न में से अयादि स्वर संधि का उदाहरण है -
(A) शयनम्
(B) नायकः
(C) गवेषणम्
(D) उपरोक्त सभी

प्र.90 'पंचवटी' शब्द का उपयुक्त समास विग्रह है -
(A) पंचम वटम् समाहार
(B) पञ्चानां वटानां समाहार
(C) पञ्चानां वटानां संग्रहम्
(D) उपरोक्त में कोई नहीं


अंग्रेजी (English)

Note: Read the passage carefully and choose the correct option for your answer:

"Recent advances in science and technology have made it possible for geneticists to find out abnormalities in the unborn foetus and to take remedial action to rectify some defects which would otherwise prove to be fatal to the child. Though genetic engineering is still at its infancy, scientists can now predict with greater accuracy genetic disorder. It is not yet an exact science since they are not in a position to predict when exactly a genetic disorder will set in. While they have not yet been able to change the genetic order of the gene in germs, they are optimistic and are holding out that in the near future they might be successful in achieving this feat. They have however, acquired the ability in manipulating tissue cells. However, genetic misinformation can sometimes be damaging for it may adversely affect people psychologically. Genetic information may lead to a tendency to brand some people as inferiors. Genetic information can therefore be abused and its application in deciding the sex of the foetus and its subsequent abortion is now hotly debated on ethical lines. But on this issue, geneticists can-not be squarely blamed though this change has often been levelled of them. It is mainly a societal problem. At present genetic engineering is costly process of detecting disorders but scientists hope to reduce the cost, when technology becomes more advanced. So, much progress in this area has been possible in scientifically advanced and rich countries like the U.S.A., U.K. and Japan. It remains to be seen if in the future this science will lead to the development of a race of superman or will be able to obliterate disease from this world."

Q.61 Which of the following is the same in meaning as the phrase "holding out" as used in the passage?
(A) catching
(B) expounding
(C) sustaining
(D) restraining

Q.62 According to the passage, the question of abortion is -
(A) ignored
(B) hotly debated
(C) unanswered
(D) left to the scientists to decide

Q.63 Which of the following is true regarding the reasons for progress in genetic engineering?
(A) It has become popular to abort female foetuses.
(B) Human beings are extremely interested in heredity.
(C) Economically sound and scientifically advanced countries can provide the infrastructure for such research
(D) Poor countries desperately need genetic information

Q.64 Which of the following is the same in meaning as the word 'obliterate' as used in passage?
(A) wipe off
(B) eradicate
(C) give birth to
(D) wipe out

Q.65 Which of the following is the opposite in meaning to the word 'charged' as used in the passage?
(A) calm
(B) disturbed
(C) discharged
(D) settled

Q.66 Which of the following is not true of the genetic engineering movement?
(A) Possibility of abuse
(B) It is confronted by ethical problem
(C) Increased tendency to manipulate gene cells
(D) Acquired ability to detect genetic disorders in unborn babies

Q.67 Which of the following is the same in meanings as the word 'feat' as used in the passage?
(A) process
(B) accomplishment
(C) fact
(D) focus

Q.68 Why according to author, is genetic misinformation severely damaging? A-The cost involved is very high. B-Some people are unjustly branded as inferior -
(A) A only
(B) B only
(C) Both A and B
(D) Neither A nor B

Q.69 In the passage, 'abused' means -
(A) insulted
(B) talked about
(C) killed
(D) misused

Q.70 At present genetic engineering can rectify all genetic disorders -
(A) Yes
(B) No
(C) It can do so only in some cases
(D) None

Q.71 Which of the following, according to the author, are the shortcomings of genetics in becoming an exact science? A-Technicians will not be able to determine the time when genetic disorder will set in B-Technicians have not been able to manipulate germ cells -
(A) A only
(B) B only
(C) Both A and B
(D) Either A or B

Q.72 Which of the following is the same in meaning as the word 'squarely' as used in the passage?
(A) rigidly
(B) firmly
(C) directly
(D) at right angle

Q.73 Which of the following is not true, according to the passage?
(A) Society is not affected by the research in genetic engineering
(B) Genetic engineers are not able to say somethings with certainly
(C) If genetic information is not properly handled, it will create problems
(D) Manipulation of genes is presently done only in tissue cells

Q.74 According to the author, the present state of knowledge about heredity has made geneticists -
(A) introspective
(B) accusative
(C) arrogant
(D) optimistic

Q.75 What is the tone of the author in the last sentence of the passage?
(A) resignation
(B) cautious
(C) relief
(D) concern

Q.76 Which one of the following is not an objective of including riddles and puzzles in the English textbook?
(A) To develop critical thinking ability in students
(B) To develop reasoning ability in students
(C) To confuse the mind of the students and let them enjoy the confusion
(D) To develop curiosity and ability to think creatively

Q.77 At the primary stage, assessments should consist of -
(A) continuous and unstructured teacher observations to be shared with learners and parents
(B) formal tests and games done every week and recorded in the Report Card.
(C) half yearly and annual examinations at the end of the year
(D) home assignments and class assignments every week to rate young learners under the categories of pass or fail

Q.78 The use of poems and storytelling to explain concepts in an English class helps to -
(A) make the lesson enjoyable and interesting
(B) promote the ability to imagine and explore the nature of the world at the local and global level.
(C) take care of the language and cultural diversity among learners
(D) channelize the energies of students in the bright direction

Q.79 Giving importance to individual experiences of children in an English Language class will benefit the teacher -
(A) to know the living experience of children
(B) to help and improve the language and communication skills of the children
(C) to connect the subject to the learners' experiential world and promote reflection and learning
(D) to save teacher's energy

Q.80 The spoken skills in a language teaching classroom can be developed through -
(A) engaging in small talk as confident agressive learners
(B) emotionally connecting with learners
(C) enabling activities with a focus on conversation skills leading to communicative competence
(D) group activities where learner can talk in whichever language they would like to

Q.81 The Compulsory Education Act, 2009 stipulates that -
(A) through activities in a child friendly manner
(B) restricted to co-scholastic subjects
(C) carefully monitored by frequent testing
(D) None of the above

Q.82 Which of the following is a value associated with an inclusive classroom?
(A) Competition
(B) Envy
(C) Collaboration
(D) Sympathy

Q.83 When young learners seem to lose interest in a lesson, the teacher should -
(A) tell a story or conduct an interesting activity
(B) ask them to sit quietly for some time
(C) allow them to go out and play
(D) ask them to sleep for a while

Q.84 Project work helps in developing -
(A) a high level of ambition to achieve
(B) competition among learners to excel in academics
(C) good memory in the young learners
(D) collaboration, critical thinking and problem solving

Q.85 'Boys need to brainstorm ideas, organise them, draft, edit and revise their work' is a process which reflects -
(A) Listening skills
(B) Speaking skills
(C) Reading skills
(D) writing skills

Q.86 Reading for comprehension can be best achieved through -
(A) Teaching learners to run a finger or pencil under the line being read
(B) Asking the children to read the text aloud
(C) Helping learners speak words softly while reading
(D) Learners reading silently and asking comprehension questions

Q.87 What type of questions promote thinking skills in children?
(A) Factual questions
(B) Questions based purely on the reading text
(C) Personal response questions
(D) Close-ended questions

Q.88 You are a teacher of class 1st and 2nd you should use in your teaching -
(A) activities and games
(B) Inductive method
(C) Heuristic method
(D) class teaching (lectureship)

Q.89 One boy of your class always row away what you do?
(A) Reporting to Head Master
(B) Reporting to guardian
(C) attach him with class activity
(D) None of them

Q.90 When young learners seem to lose interest in a lesson, the teacher should -
(A) tell a story or conduct an interesting activity
(B) ask them to sit quietly for some time
(C) allow them to go out and play
(D) ask them to sleep for a while


गणित

प्र.91 निम्न में से अर्थालंकार के उदाहरण नहीं हैं -
(A) नव पलाश-पलाशवनं पुरः स्फुट पराग-परागत पंकजम्।
(B) पुनरपि-जननं पुनरपि मरणं पुनरपि जननी जठरे शयनम्।
(C) अवलम्बनाम् दिन का मर्डरभूम पतिष्यतः
(D) उपरोक्त सभी सही नहीं

प्र.92 शिक्षक की किस क्रियाशीलता से बालकों में गणितीय तर्क शक्ति का विकास होगा?
(A) बालकों को कठिन प्रश्नों का हल करने दें
(B) स्वयं सवालों को हल करके विद्यार्थियों को समझाये
(C) गणितीय क्रियाओं को स्वयं करने हेतु प्रोत्साहित कर उनका मार्गदर्शन करे
(D) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्र.93 छात्रों की शिक्षण प्रक्रिया में गणित महत्वपूर्ण स्थान रखती है निम्न में से कौन सा कथन इस बात की पुष्टि करती है -
(A) गणित विषय के बगैर अन्य विषयों का अध्ययन करना सम्भव नहीं है।
(B) गणित विषय का अध्ययन केवल बुद्धिमान छात्र कर सकते हैं।
(C) छात्रों में व्यवहारिकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास सम्भव होता है।
(D) उपरोक्त कथन प्रश्न की पुष्टि करने में असमर्थ हैं गणित अन्य विषयों की तरह सामान्य विषय है अतः इसे पढ़ाया जाना आवश्यक है।

प्र.94 बालकों में गणित विषय के प्रति रुचि जाग्रत होती है यदि -
(A) गणित की भाषा सहज-सरल व बोधगम्य हो।
(B) गणित में नियमों, सिद्धांतों आदि का कम प्रयोग किया गया हो
(C) शिक्षक नियमित रूप से छात्रों को पढ़ाने में रुचि लेता हो
(D) गणित में मानक शब्दों के स्थान पर आंचलिक भाषा का प्रयोग हुआ हो।

प्र.95 गणित विषय के अध्यापन में परिवेशीय वस्तुओं से निर्मित सहायक सामग्री ज्यादा उपयुक्त मानी जाती है क्योंकि -
(A) ये परिवेश में आसानी से उपलब्ध होती हैं
(B) इनका निर्माण छात्र व शिक्षक दोनों कर सकते हैं
(C) शिक्षण में विविधता लाते व छात्रों की रुचि जाग्रत करने में सहायक होती हैं
(D) ये बहुत सस्ती या मुफ्त में प्राप्त हो जाती हैं एवं छात्र इनसे पूर्व परिचित होते हैं।

प्र.96 निम्न में से गणित के मूल्यांकन का उद्देश्य सर्वोत्कृष्ट परिलक्षित होता है -
(A) विद्यार्थी द्वारा गणित विषय को पसंद किये जाने या न किये जाने का ज्ञात शिक्षक को हो जाता है।
(B) विद्यार्थी को गणित मूल्यांकन के माध्यम से उचित शैक्षिक एवं व्यावसायिक निर्देशन दिया जा सकता है।
(C) छात्र ने गणित के सिद्धांतों, सूत्रों एवं पदों को याद कर लिया है या नहीं का ज्ञात शिक्षक को हो जाता है
(D) छात्र अपने आगामी भविष्य में गणित के ज्ञान को किस सीमा तक उपयोग में ला सकता है का ज्ञान करते हुए विभिन्न निदानात्मक प्रयास करना।

प्र.97 किस विधि में बालक अपनी समस्त ज्ञानेन्द्रियों को सजग रखकर गणितीय क्रियाशीलता जारी रखता है?
(A) प्रयोगशाला विधि
(B) विश्लेषण विधि
(C) आगमन विधि
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.98 किस गणितीय शिक्षण सूत्र का प्रयोग आगमन विधि में नहीं किया जाता?
(A) पूर्ण से अंश की ओर
(B) अज्ञात से ज्ञात की ओर
(C) सूक्ष्म से स्थूल की ओर
(D) उपरोक्त सभी

प्र.99 गतिविधि आधारित शिक्षण की मूल विशेषता है -
(A) बालकों को स्वतंत्र रूप से सीखने के अवसर प्राप्त होते हैं
(B) सभी बालक प्रतिदिवस विद्यालय आये एवं अपनी रुचि से सीखें।
(C) सभी विद्यार्थियों को एक साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।
(D) विद्यार्थी एवं शिक्षक एक दूसरे के बहुत करीब आ जाते हैं।

प्र.100 गणितीय दक्षताओं में पिछड़े बालकों हेतु आवश्यक है कि उन्हें -
(A) अलग-अलग कक्षा में बिठाकर अध्यापन कराया जाये
(B) उपचारात्मक शिक्षण का प्रबंध किया जाये
(C) उन हस्तावस्थाओं को छोड़कर अगली कक्षाओं में आने वाली दक्षताओं पर विशेष ध्यान दें
(D) पीछे के विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में दोबारा पढ़ने के अवसर देंगे

प्र.101 विद्यालय में गणित कॉर्नर का निर्माण करने से -
(A) मनोरंजन होगा
(B) गणित विषय में रुचि जाग्रत होगी
(C) शिक्षक के अध्यापन में आनंद आयेगा
(D) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्र.102 शिक्षक के किन लक्षणों से छात्रों की गणितीय समस्याओं को हल करने में सहायता मिलती है -
(A) छात्रों को गणितीय संकेतों का ज्ञान हो
(B) छात्रों को गणित विषय में रुचि हो
(C) गणित की भाषा सरल व सहज हो
(D) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्र.103 गणित अध्ययन की उपादेयता सर्वाधिक है -
(A) दैनिक व्यवहार व लेन देन में
(B) व्यावसायिक क्षेत्र में
(C) वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने में
(D) मानसिक अनुशासन स्थापित करने में

प्र.104 गणित के सन्दर्भ में असत्य तर्क है -
(A) गणित विज्ञान की क्रमबद्ध एवं यथार्थ शाखा है।
(B) यह केवल मूर्त विद्याओं पर आधारित है।
(C) यह स्थान एवं संख्याओं का विज्ञान है
(D) यह तार्किक आदतों को मस्तिष्क में स्थापित करता है

प्र.105 शिक्षक द्वारा गणित अध्यापन में बालक रुचि नहीं लेते हैं आपकी दृष्टि में शिक्षक का अध्यापन उत्कृष्ट नहीं है क्योंकि -
(A) शिक्षिका बालकों में जिज्ञासा जागृत करने का काम नहीं कर रहा है।
(B) वह बालकों की रुचि के अनुसार विषयांश नहीं पढ़ा रहा है।
(C) वह अपने अध्यापन में आकर्षण पैदा नहीं कर रहा है
(D) शिक्षण में सहायक सामग्री व गतिविधियों का समावेश नहीं कर रहा है।

प्र.106 गणित विषय के मूल्यांकन में पाठ्य सहगामी क्रियाएं सम्मिलित होती हैं -
(A) वार्षिक मूल्यांकन में
(B) सतत् मूल्यांकन में
(C) व्यापक मूल्यांकन में
(D) किसी मूल्यांकन में नहीं।

प्र.107 नौ सौ अठहत्तर को व्यक्त करने वाली रोमन संख्या है -
(A) DccccLxxviii
(B) CMLXXVIII
(C) MCMLXXVII
(D) CMLXXVIII

प्र.108 संख्या रेखा पर प्रदर्शित न की जा सकने वाली संख्याएं हैं -
(A) भिन्न संख्याएं
(B) क्रम सूचक संख्याएं
(C) गणन संख्याएं
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.109 किसी वर्ग (चित्रानुसार) में संख्याओं को पूरा करने पर आड़ा, खड़ा, तिरछा योगफल करने पर योगफल आयेगा -
(A) 15
(B) 46
(C) 42
(D) 45

प्र.110 प्राथमिक स्तर पर 3465 + 9272 जैसे जोड़ के प्रश्न हल कराये जाने का उद्देश्य होता है -
(A) जोड़ की समझ विकसित करना
(B) हासिल की समझ विकसित करना
(C) दोनों की समझ विकसित करना
(D) संख्याओं व चिन्हों की समझ विकसित करना

प्र.111 गुणा प्रक्रिया में प्रथम संख्या होती है -
(A) गुप्य
(B) गुणक
(C) गुणनफल
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

प्र.112 कक्षा-5 वीं के विद्यार्थियों द्वारा किसी सवाल को हल किये जाने पर भागफल 31 व शेषफल 20 आता है तो क्रमशः भाज्य व भाजक होंगे -
(A) 923 व 17
(B) 995 व 24
(C) 721 व 13
(D) 917 व 23

प्र.113 निम्न में भिन्नों से सम्बंधित तथ्य गलत है -
(A) 3/12 > 4/7 > 13/27 > 3/8
(B) 4/9 < 6/13 < 9/16 < 33/46
(C) 9/22 < 23/56 < 41/16 < 11/20
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

प्र.114 किसी भिन्न संख्या में दूसरी भिन्न संख्या का भाग देने हेतु किया जा सकता है -
(A) उस भिन्न में दूसरी भिन्न संख्या के गुणनप्रतिलोम का गुणा करें
(B) उस भिन्न में दूसरी भिन्न संख्या के गुणनप्रतिलोम का भाग करें
(C) उस भिन्न में दूसरी भिन्न का सीधे गुणा कर दें
(D) उपरोक्त कथन उपयुक्त प्रतीत नहीं होता

प्र.115 दस मिलीग्राम को ग्राम में बदलने हेतु शिक्षक अपने विद्यार्थियों को बताये कि -
(A) 10 में 10 का गुणा करें
(B) 10 में 100 का गुणा करें
(C) 10 में 1000 का भाग करें
(D) उपरोक्त कथनों में कोई कथन बताना उचित नहीं है

प्र.116 पाँच लीटर दो सौ आठ मिलीलीटर का सही प्रसारित रूप है -
(A) 5000 लीटर + 200 मिलीलीटर + 8 मिलीलीटर
(B) 500 लीटर + 20 मिलीलीटर + 8 मिलीलीटर
(C) 5000 लीटर + 20 मिलीलीटर + 8 मिलीलीटर
(D) 5000 मिलीलीटर + 200 मिलीलीटर + 8 मिलीलीटर

प्र.117 कोई बस आगरा से 7:45 पूर्वाह्न को चलना प्रारंभ की। बीच के स्टेशन होते हुए 11:35 अपरान्ह को दिल्ली पहुँची बस को पहुँचने में समय लगा -
(A) 15 घंटा 45 मिनट
(B) 14 घंटा 50 मिनट
(C) 15 घंटा 50 मिनट
(D) सभी उत्तर गलत हैं

प्र.118 किसी दुकान में किसी दिन के विक्रय में निम्न प्रकार से नोटों एवं चिल्हर की संख्या प्राप्त हुई। बताइए उस दिन दुकान से कितनी विक्रय राशि हुई। सौ के 12, पचास के 71, बीस के 311, दस के 414, पाँच के सिक्के 1235 एवं एक के 3039 -
(A) 28,539 रुपये
(B) 21,539 रुपये
(C) 21,521 रुपये
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

प्र.119 प्राथमिक स्तर पर संख्याओं पर आधारित पैटर्न हल करना बालकों की ---
(A) संख्यात्मक योग्यता पर निर्भर करता है
(B) सृजनात्मकता पर निर्भर करता है।
(C) वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर
(D) सहकारिता पर निर्भर करता है।

प्र.120 निम्न में से पूरक कोणों की माप हो सकती है -
(A) 44°, 46°
(B) 55°, 35°
(C) 65°, 25°
(D) 60°, 44°

प्र.121 वृत्त के सन्दर्भ में सत्य कथन नहीं है -
(A) वृत्त के व्यास के संगामी बिंदु वृत्त का केन्द्र होता है
(B) वृत्त की सबसे बड़ी जीवा व्यास होती है
(C) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं
(D) (A) एवं (B) दोनों


पर्यावरण अध्ययन

प्र.122 पर्यावरण अध्ययन में शामिल नहीं है -
(A) भूगर्भिक हलचल
(B) पेड़ पौधे
(C) जलवायु
(D) विनय

प्र.123 विषय को अन्य विषयों के साथ जोड़कर पढ़ाने का लाभ है -
(A) शिक्षक को अतिरिक्त समय नष्ट नहीं करना पड़ेगा
(B) पर्यावरण के प्रति सामाजिक जागरूकता पैदा होगी
(C) छात्रों को सहजतापूर्वक पर्यावरण का ज्ञान दिया जा सकेगा
(D) पर्यावरण के कारण अन्य विषयों के अध्ययन में बालकों की रुचि कम होगी

प्र.124 पर्यावरण संतुलन हेतु 'जीयो और जीने दो' की भावना परम आवश्यक है क्योंकि -
(A) जीने का सब जीवों को अधिकार है
(B) लोग वन्य प्राणियों के शिकार पर रोक लगाये
(C) सभी प्राणियों के जीवन की निर्भरता एक दूसरे पर है
(D) यह मानवता की विशेषता है

प्र.125 मनुष्य के सामाजिक जीवन का आधार पर्यावरण शिक्षा है। इस कथन की सार्थकता साबित होती है -
(A) पर्यावरण सदैव सम्मान के लिए हितकारक रहा है।
(B) पर्यावरण शिक्षा लोगों में सद्भावना का विकास करता है
(C) सम्पूर्ण मानव जाति पर्यावरणीय कलाओं में निहित है
(D) मानव के सामाजिक क्रियाकलाप पर्यावरणीय दशाओं पर निर्भर करते हैं।

प्र.126 शिक्षा शास्त्री हरबर्ट स्पेन्सर कहते हैं - "बालकों को कम से कम बताना चाहिए और उन्हें अधिक से अधिक स्वयं खोज निकालने के लिए प्रेरित होना चाहिए।" उक्त बात को स्पष्ट करने हेतु शिक्षण की उपयुक्त विधि अपनाई जा सकती है -
(A) अन्वेषण विधि
(B) समस्या समाधान विधि
(C) संश्लेषण विधि
(D) आगमन विधि

प्र.127 निम्न में बालकों को परिवेशीय भ्रमण कराने का उद्देश्य नहीं होना चाहिए -
(A) बालकों का मानसिक मनोरंजन करना
(B) बालकों को व्यावहारिक ज्ञान देना
(C) बालकों में भ्रमण की प्रवृत्ति पैदा करना
(D) बालकों की निरीक्षण शक्ति का विकास

प्र.128 चर्चा एवं परिचर्चा का पर्यावरणीय सन्दर्भ में कथन सत्य है -
(A) पर्यावरण विषय में बालकों की रुचि में वृद्धि होती है।
(B) पर्यावरणीय अवधारणाओं को सहज समझा जा सकता है।
(C) पर्यावरणीय समस्याओं का हल छात्र स्वयं की विचार शक्ति से निकाल सकते हैं।
(D) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्र.129 पर्यावरण विषय में मूल्यांकन करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने हेतु आवश्यक बात नहीं है -
(A) अध्यापित प्रत्येक इकाई के प्रश्नों के समायोजन की योजना तैयार करना
(B) प्रश्नों व दक्षताओं के अनुसार अंकों का विभाजन कर लेना
(C) कक्षा के अलग-अलग आयु वर्ग के बालकों हेतु अलग प्रश्न पत्र का निर्माण करना
(D) मूल्यांकन में कठिन, सरल एवं प्रत्येक स्तर की विषय वस्तु का विश्लेषण करना

प्र.130 बालक की केस स्टडी हेतु कौनसी बात आवश्यक नहीं है -
(A) बालक का व्यक्तिगत बायोडाटा तैयार करना
(B) बालक की रुचियों व अभिवृत्तियों का अवलोकन करना
(C) बालक के सामाजिक व पारिवारिक स्तर का उल्लेख करना
(D) उपर्युक्त सभी कथन आवश्यक हैं।

प्र.131 शाला में बुलेटिन बोर्ड की सार्थकता है -
(A) शिक्षक के अध्यापन में
(B) पर्यावरणीय आंकड़ों व परिभाषाओं के प्रदर्शन में
(C) छात्रों द्वारा विविध परिदीय जानकारी एकत्र करने में
(D) उपरोक्त सभी में

प्र.132 वायु प्रदूषण की समस्या को हल करने में एक सकारात्मक उपाय यह है कि हम व्यक्तिगत वाहनों की अपेक्षा सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें जिससे -
(A) समय की बचत के साथ धन की भी बचत होगी
(B) व्यक्तिगत वाहनों की अपेक्षा सार्वजनिक वाहन से कम हानिकारक धुआँ निकलेगा
(C) सामाजिकता को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ेगी
(D) सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं में कमी आयेगी।

प्र.133 गाँवों में शौचालयों की कमी को पूरा करने हेतु शासन समय-समय पर कारगर कदम उठाते हुए शौचालयों के निर्माण में सहयोग राशि प्रदान करती है। इसके पीछे उद्देश्य है -
(A) भारत एक सुसंस्कृत देश है अतः उच्च जीवन शैली को बढ़ावा देना है।
(B) महिलाओं की प्रशासन समस्या को हल करना शासन का उद्देश्य है
(C) परिवेशीय स्वच्छता से बीमारियों की रोकथाम किया जाना उद्देश्य है।
(D) व्यक्तियों के समय की बचत कर उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना उद्देश्य है।

प्र.134 पर्यावरण में साक्षात्कार विधि से बच्चों को लाभ होता है -
(A) एक-दूसरे के मनोभावों को समझने का कौशल विकसित होता है।
(B) अपने मनोभावों को अभिव्यक्त करने का कौशल विकसित होता है।
(C) बच्चों में वार्तालाप का कौशल विकसित होता है।
(D) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्र.135 ग्रीन हाउस प्रभाव बढ़ने से पृथ्वी पर किस प्रकार का संकट मंडराने लगेगा?
(A) पेड़-पौधे धीरे-धीरे समाप्त हो जायेंगे
(B) पृथ्वी पर जलप्लावन की स्थिति बन जायेगी
(C) समुद्री जीव-जन्तु नष्ट हो जायेंगे
(D) वायु में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जायेगी

प्र.136 किसी बालक की केस स्टडी, पोर्टफोलियो या एनेकडाल रिकार्ड से सहायता मिलती है -
(A) बालकों के मूल्यांकन एवं उचित उपचार में
(B) आवश्यक शिक्षण विधियों के क्रियान्वयन में
(C) शाला को रिकार्ड व्यवस्थित करने में
(D) छात्रों को कक्षागत ग्रेडिंग देने में।

प्र.137 युवाओं की देखभाल में अहम पहलू है -
(A) उनके खेल, पुस्तकें, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था किया जाना चाहिए
(B) युवाओं के लिए अनुशासन का प्रबन्ध
(C) युवाओं के लिए उनके निजी अनुभवों का लाभ उठाने के अवसर देना चाहिए।
(D) व्यक्तिगत स्वतंत्रता के साथ सोने बैठने का व्यक्तिगत कमरा होना चाहिए।

प्र.138 बालकों को योगासन हेतु आवश्यक बात नहीं है -
(A) स्थान कोलाहल से दूर, स्वच्छ और हवादार होना चाहिए।
(B) आसन लगातार एक के बाद दूसरा करते रहना चाहिए।
(C) योगासन के समय सांस की गति सामान्य होनी चाहिए।
(D) योगासन करते समय बातचीत नहीं करना चाहिए।

प्र.139 बालकों को सार्वजनिक संपत्तियों का महत्व बताते हुए यह बताना परम आवश्यक है कि -
(A) ये शासनाधीन वस्तुएं हैं जिन पर शासन का अधिकार है
(B) इनकी सुरक्षा का दायित्व शासन पर है जिसके लिए शासन व्यय करता है
(C) आम नागरिकों के लिए उपयोगी नहीं है केवल शासन ही इसका उपयोग करती है
(D) उपरोक्त में से सभी कथन असत्य हैं।

प्र.140 संचार के साधनों को उपयोगी बनाने के लिए शिक्षक अपने बच्चों को अवगत करा सकता है कि -
(A) आपदाओं से बचाव में संचार माध्यम अपनी मुख्य भूमिका निभाते हैं।
(B) शिक्षा के क्षेत्र में अब संचार माध्यम महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने लगे हैं।
(C) जनसंचार माध्यमों से विभिन्न जानकारियां घर बैठे प्राप्त की जा सकती हैं
(D) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्र.141 निम्न में से नगदी फसल का उदाहरण है -
(A) मक्का
(B) कपास
(C) अरहर
(D) मटर

प्र.142 मध्य प्रदेश से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग NH-7 की मध्य प्रदेश में लम्बाई है -
(A) 2504 कि.मी.
(B) 712 कि.मी.
(C) 510 कि.मी.
(D) 632 किमी.

प्र.143 पृथ्वी का भूजल स्तर बढ़ाने हेतु आधुनिक तकनीक है -
(A) बाँधों का निर्माण
(B) नहरों का निर्माण
(C) वृक्षारोपण
(D) वाटर हार्वेस्टिंग

प्र.144 'मटकी' नृत्य का सम्बन्ध भारत के किस प्रान्त से है -
(A) गुजरात
(B) उड़ीसा
(C) मध्य प्रदेश
(D) महाराष्ट्र

प्र.145 तूफान चलने पर हवा की गति होती है -
(A) 120 कि.मी. प्रतिघंटा से अधिक
(B) 200 कि.मी. प्रतिघंटा से कम
(C) 150 कि.मी. प्रतिघंटा से अधिक
(D) 180 कि.मी. प्रतिघंटा से कम

प्र.146 परिवेशीय स्वच्छता हेतु सोख्ता गड्डा का निर्माण किया जाता है जिसके लिए आवश्यक है -
(A) गड्डे की लम्बाई, चौड़ाई व गहराई की माप
(B) गड्डे के ऊपर शौचालय या मूत्रालय होना चाहिए।
(C) खुला रखा जा सकता है ताकि अन्य अपशिष्ट पदार्थ इसमें डाले जा सकें
(D) उपरोक्त कथनों में से कोई कथन उचित नहीं है

प्र.147 म.प्र. में गन्ना उत्पादक जिलों का समूह है -
(A) उज्जैन, सीहोर, शिवपुरी, मुरैना
(B) छतरपुर, टीकमगढ़, सीधी, सागर
(C) नरसिंहपुर, रीवा, सतना, भिण्ड
(D) उपरोक्त में कोई नहीं।

प्र.148 'अग्नि' आपदा प्रबंधन हेतु आवश्यक बात नहीं है -
(A) बच्चों की पहुंच से ज्वलनशील वस्तुएँ दूर रखना
(B) ऐसी परिस्थिति में बिजली के स्विच बन्द कर देना
(C) मकान से जितनी जल्दी हो सके बाहर निकल जाना
(D) आग बुझाने हेतु टाट या बोरे आदि का इस्तेमाल करना

प्र.149 ऋतुओं का बनना निर्भर करता है -
(A) पृथ्वी की घूर्णन गति पर
(B) पृथ्वी की परिभ्रमण गति पर
(C) चन्द्रमा की घूर्णन गति पर
(D) चन्द्रमा की परिभ्रमण गति पर

प्र.150 शरीर निर्माणाकारी भोजन के घटक हैं -
(A) सोयाबीन, दालें, मछली, अंकुरित अनाज
(B) चावल, रोहू, तेल, आलू
(C) फल, सब्जियां, अण्डा, दूध, दही
(D) उपरोक्त सभी


उत्तर शीट (Answer Sheet)

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र: (1) b, (2) a, (3) b, (4) c, (5) b, (6) c, (7) d, (8) c, (9) d, (10) a, (11) d, (12) a, (13) d, (14) d, (15) d, (16) a, (17) b, (18) b, (19) b, (20) a, (21) d, (22) a, (23) a, (24) a, (25) a, (26) a, (27) c, (28) d, (29) a, (30) c

हिंदी भाषा: (31) a, (32) d, (33) d, (34) d, (35) a, (36) c, (37) b, (38) d, (39) c, (40) a, (41) c, (42) c, (43) c, (44) d, (45) a, (46) b, (47) d, (48) d, (49) d, (50) a, (51) a, (52) a, (53) a, (54) a, (55) a, (56) d, (57) d, (58) b, (59) d, (60) a

संस्कृत: (61) c, (62) d, (63) a, (64) c, (65) d, (66) a, (67) c, (68) c, (69) d, (70) b, (71) a, (72) a, (73) b, (74) d, (75) d, (76) d, (77) d, (78) d, (79) d, (80) a, (81) a, (82) c, (83) a, (84) d, (85) c, (86) a, (87) b, (88) c, (89) d, (90) b

अंग्रेजी (English): (61) c, (62) b, (63) c, (64) b, (65) d, (66) c, (67) b, (68) c, (69) d, (70) c, (71) c, (72) c, (73) d, (74) d, (75) d, (76) c, (77) a, (78) a, (79) c, (80) c, (81) a, (82) c, (83) a, (84) d, (85) d, (86) d, (87) c, (88) d, (89) c, (90) a

गणित: (91) d, (92) c, (93) c, (94) a, (95) d, (96) d, (97) a, (98) d, (99) a, (100) b, (101) b, (102) c, (103) a, (104) b, (105) d, (106) b, (107) d, (108) d, (109) a, (110) c, (111) a, (112) d, (113) d, (114) a, (115) d, (116) d, (117) b, (118) a, (119) b, (120) b, (121) d

पर्यावरण अध्ययन: (122) d, (123) c, (124) c, (125) d, (126) a, (127) a, (128) d, (129) c, (130) d, (131) d, (132) d, (133) c, (134) d, (135) b, (136) a, (137) d, (138) b, (139) d, (140) d, (141) a, (142) d, (143) d, (144) c, (145) a, (146) d, (147) c, (148) a, (149) b, (150) a

उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के हरे बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 2 + 6 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ