× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

शिवालिक हिमालय या बाह्य हिमालय

By: RF competition   Copy    Share
 (458)          4368

himalayan_mountain_region_geography_

शिवालिक हिमालय की ऊँचाई

हिमालय पर्वतीय प्रदेश के सबसे दक्षिणी हिस्से में स्थित श्रेणी को शिवालिक श्रेणी के नाम से जाना जाता है। यह हिमालय की नवीनतम पर्वत श्रृंखला है। हिमालय की अन्य पर्वत श्रेणियों की तुलना में शिवालिक पर्वत श्रेणियों की ऊँचाई कम है। इन श्रेणियों की औसत ऊँचाई लगभग 600 मीटर से 1,500 मीटर है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
लघु (मध्य) हिमालय की भौगोलिक विशेषताएँ एवं पर्वत श्रेणियाँ

शिवालिक हिमालय की उत्पत्ति एवं विस्तार

शिवालिक हिमालय की उत्पत्ति, हिमालय पर्वतीय क्षेत्र से निकलने वाली नदियों द्वारा लाये गये अवसादों के निक्षेपण और उनमें वलन पड़ने से हुई है। इस शिवालिक हिमालय का विस्तार पाकिस्तान के पोटवार बेसिन से लेकर असम के दिहांग तक है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
वृहद् (महान) हिमालय की भौगोलिक संरचना एवं सर्वाधिक ऊँची पर्वत चोटियाँ

शिवालिक हिमालय के महत्वपूर्ण स्थल

शिवालिक हिमालय और लघु हिमालय के मध्य अनेक समतल संरचनात्मक घाटियाँ स्थित हैं। पश्चिम में इन्हें 'दून' एवं पूर्व में इन्हें 'द्वार' कहा जाता है। उदाहरण के लिए देहरादून व हरिद्वार। शिवालिक हिमालय के निचले हिस्से को 'तराई' कहा जाता है। यह दलदली अथवा वनाच्छादित क्षेत्र है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारतीय पर्वतीय प्रदेश– ट्रांस (परा) हिमालय

शिवालिक हिमालय की सीमाएँ

शिवालिक हिमालय की सीमाओं से सम्बन्धित प्रमुख संरचनाएँ निम्नलिखित हैं–
1. HFF (Himalayan Frontal Fault)– यह शिवालिक हिमालय को भारत के उत्तरी मैदान से अलग करता है।
2. MBF (Main Boundary Fault)– यह शिवालिक हिमालय को लघु हिमालय से अलग करता है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत का उत्तरी मैदान– भाबर, तराई, भांगर, खादर | Northern Plains Of India– Bhabar, Terai, Bhangar, Khadar
2. प्रायद्वीपीय पठार– मध्य उच्चभूमि, दक्कन ट्रैप | Peninsular Plateau– Central Highlands, Deccan Trap
3. भारतीय मरूस्थल और तटीय मैदान | Indian Desert And Coastal Plain
4. लक्षद्वीप (प्रवाल), अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | Lakshadweep (Coral), Andaman And Nicobar Islands
5. अपवाह तंत्र एवं अपवाह प्रतिरूप | Drainage System And Drainage Pattern

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 8 + 4 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ