× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
☰
Logo
अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।
हमारे ऐप्स
s

राष्ट्रभाषा क्या है और कोई भाषा राष्ट्रभाषा कैसे बनती है? || Hindi Rastrabha का उत्कर्ष

By: RF competition   Copy    Share
 (93)          3518

राष्ट्रभाषा

जब किसी भाषा को समस्त राष्ट्र की भाषा मान लिया जाता है, तब वह राष्ट्रभाषा कहलाती है। राष्ट्रभाषा भाषा का वह व्यापक रूप है जिसका व्यवहार समस्त राष्ट्र में होता है। राष्ट्रभाषा वस्तुतः देश की संस्कृति एवं देश के आदर्शों तथा देशवासियों की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति करती है। वही भाषा राष्ट्रभाषा बन सकती है, जिसमें सामर्थ्य हो कि वह देश के विभिन्न भागों के निवासियों के मध्य सम्पर्क स्थापित कर सके तथा अन्य भाषाओं एवं विभाषाओं की प्रगति में सहायक बन सके।

हिन्दी भाषा का उत्कर्ष–

हिन्दी भाषा बोलने और समझने वाले हिन्दी प्रदेशों में ही नहीं, वरन् पूरे भारत में मिलते हैं। इसमें पर्याप्त साहित्य उपलब्ध है। इसे देश की लगभग 60 प्रतिशत जनता द्वारा बोला, समझा और लिखा जाता है।

हिन्दी; अहिन्दी भाषी राज्यों की सम्पर्क भाषा भी है। यह बहुत तेजी से अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित होती जा रही है। भारत के अतिरिक्त विदेशों के लगभग नब्बे विश्वविद्यालयों में हिन्दी का अध्ययन अध्यापन हो रहा है। विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा चीनी, अंग्रेजी के बाद हिन्दी का स्थान है। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ की मान्य भाषाओं में सम्मिलित करने के प्रयत्न हो रहे हैं। विश्व में विविध स्थानों पर विश्व हिन्दी सम्मेलनों का आयोजन इसकी प्रतिष्ठा को और बढ़ा रहा है। प्रवासी भारतीयों द्वारा भी साहित्य सृजन कर हिन्दी को समृद्ध बनाया जा रहा है।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. घनाक्षरी छंद और इसके उदाहरण
2. काव्य का 'प्रसाद गुण' क्या होता है?
3. अपहनुति अलंकार किसे कहते हैं? एवं विरोधाभास अलंकार
4. भ्रान्तिमान अलंकार, सन्देह अलंकार, पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार
5. समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द– अपेक्षा, उपेक्षा, अवलम्ब, अविलम्ब शब्दों का अर्थ
6. प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य क्या होते हैं?
7. कुण्डलियाँ छंद क्या है? इसकी पहचान एवं उदाहरण
8. हिन्दी में मिश्र वाक्य के प्रकार (रचना के आधार पर)
9. मुहावरे और लोकोक्ति का प्रयोग कब और क्यों किया जाता है?

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें.)
अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।
💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 5 + 6 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ