× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द– अपेक्षा, उपेक्षा, अवलम्ब, अविलम्ब शब्दों का अर्थ

By: RF competition   Copy    Share
 (82)          3861

समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द– जिन शब्दों का उच्चारण लगभग समान हो किन्तु अर्थ भिन्न-भिन्न हो, उन्हें समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द कहते हैं।

नीचे के अनुच्छेद में उदाहरण देखें–
गुरुजी की अपेक्षा थी कि मैं वैज्ञानिक बनूँ, लेकिन परिस्थितियों वश मैं उनकी अपेक्षा को पूरा न कर सका तो गुरुजी ने कहा कि तुमने मेरी उपेक्षा की है। मैंने उससे कहा– कि मैं बिना किसी अवलम्ब के विज्ञान के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकता और आप मुझे अविलम्ब विज्ञान के ज्ञाता के रूप में देखना चाहते हैं।

उपर्युक्त अनुच्छेद में रेखांकित और बोल्ड शब्दों में उच्चारण की दृष्टि से लगभग समानता (अपेक्षा, उपेक्षा और अवलम्ब, अबिलम्ब) दिखाई देती है लेकिन उनके अर्थ भिन्न-भिन्न हैं।
जैसा कि
अपेक्षा = आवश्यकता, इच्छा।
उपेक्षा = तिरस्कार, अवहेलना।
अवलम्ब = सहारा।
अविलम्ब = शीघ्र, तुरन्त।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. घनाक्षरी छंद और इसके उदाहरण
2. काव्य का 'प्रसाद गुण' क्या होता है?
3. अपहनुति अलंकार किसे कहते हैं? एवं विरोधाभास अलंकार
4. भ्रान्तिमान अलंकार, सन्देह अलंकार, पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार

इसी तरह अन्य समोच्चारित भिन्नार्थक शब्दों को भी देखें–
अंश– भाग या हिस्सा
अंस– कंधा
वंश– कुल
बंश – , बांश
शेर– जंगली पशु
सेर – भार-मापक
ग्रह – नक्षत्र
गृह– घर
छात्र – विद्यार्थी
क्षात्र– क्षत्रिय
बात– कथन
वात – वायु या हवा

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. गज़ल- एक साहित्य विधा
2. शब्द शक्ति- अभिधा शब्द शक्ति, लक्षणा शब्द शक्ति एवं व्यंजना शब्द शक्ति
3. रस क्या है? शांत रस एवं वात्सल्य रस के उदाहरण
4. रस के चार अवयव (अंग) – स्थायीभाव, संचारी भाव, विभाव और अनुभाव
5. छंद में मात्राओं की गणना कैसे करते हैं?

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गये वीडियो को देखें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें.)
💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 9 + 6 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ