ऐसा छंद जिसके एक चरण में कुल 32 वर्ण हों और 8-8 पर यति से 32 वर्ण हों तो ऐसे छन्द को घनाक्षरी छंद (Ghanakshari Chhand) कहते हैं।
उदाहरण –
नगर से दूर कुछ गाँव की सी बस्ती एक
हरे भरे खेतों के समीप अति अभिराम।
जहाँ पत्रजाल अन्तराल से झलकते हैं।
लाल खपरैले श्वेत छज्जों के संवारे धाम।
बीचों बीच वह वृक्ष खड़ा है विशाल एक
झूलते हैं बाल कभी जिसकी लताएँ थाम।
चढ़ी मंजु मालती लता है जहाँ छायीं हुई
पत्थर के पहियों की चौकियों पड़ी हैं श्याम
उक्त छंद में एक चरण में कुल 32 वर्ण है इसमें 8-8 पर यति से 32 वर्ण हैं। अतः यह एक घनाक्षरी छंद हैं।
हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. लिपियों की जानकारी
2. शब्द क्या है
3. लोकोक्तियाँ और मुहावरे
4. रस के प्रकार और इसके अंग
5. छंद के प्रकार– मात्रिक छंद, वर्णिक छंद
6. विराम चिह्न और उनके उपयोग
7. अलंकार और इसके प्रकार
घनाक्षरी छंद की पहचान के लिए निम्न पद को पढ़ें।
जाके पद माँहि हाँहि बरण बत्तीस सब।
और भेद नाँहि कोह अंत्य लघु नित्य धरि॥
घनाक्षरी छंद सोय सबै कवि लोग कहँ।
सोला अरू सोला परि बिरत विचार करि।।
छंदरत्नावली-हरिरामदास
घनाक्षरी छंद में भी यह रूप घनाक्षरी छंद है।
देव घनाक्षरी के प्रत्येक चरण में 8-8-8 और 9 पर यति देकर तैंतीस वर्ण होते हैं। इसमें चरणांत में तीन लघु वर्ण होते हैं।
उदाहरण–
झिल्ली झनकारें, पिक चातक पुकारै बन – 16
मोरनि गुहार उठै जुगनूँ चमकि – चमकि – 17
घोरे घन कारे भारे धुरवा धुरारें धाय
धूमनि मचावें नाचें दामिनि दमकि-दमकि।
टीप – कतिपय विद्वानों ने घनाक्षरी छंद को 'कवित्त' भी स्वीकारा है।
हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची
9. शब्द– तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, रुढ़, यौगिक, योगरूढ़, अनेकार्थी, शब्द समूह के लिए एक शब्द
10. हिन्दी शब्द- पूर्ण पुनरुक्त शब्द, अपूर्ण पुनरुक्त शब्द, प्रतिध्वन्यात्मक शब्द, भिन्नार्थक शब्द
11. द्विरुक्ति शब्द क्या हैं? द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार
आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com
📌 हाल की पोस्टें
📂 श्रेणियाँ

अभी कोई कमेंट नहीं है!
पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟
📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)