× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

पूर्ण विराम का प्रयोग कहाँ होता है || निर्देशक एवं अवतरण चिह्न के उपयोग || Viram Chihna

By: RF competition   Copy    Share
 (64)          3016

किसी भी भाषा के लेखन और उसकी बेहतर समझ के लिए विराम चिन्हों की जानकारी बहुत आवश्यक होती है। यहाँ पर पूर्ण विराम, निर्देशक चिह्न एवं अवतरण चिह्न के प्रयोग की जानकारी देखें।

पूर्ण विराम (।)

पूर्ण विराम का प्रयोग किसी कथन के पूर्ण होने पर किया जाता है।
जैसे– (अ) कथन की पूर्णता–
वाक्य- राम पुस्तक पढ़ता है।
(ब) अप्रत्यक्ष प्रश्न–
वाक्य- मैं क्या बताऊँ कि तुम क्या चाहते हो।
(स) कविता के चरण के अंत में–
सुनी जननि सोई सुत बड़भागी।
जो पितुमातु वचन अनुरागी।।

निर्देशक चिह्न (-)

इस चिह्न का प्रयोग आगे आने वाले विवरण को संकेतिक करने के लिए तथा संवादों में भी करते हैं।
जैसे- (i) संज्ञा के तीन भेद हैं - व्यक्तिवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा।
(ii) सीता - कहिए, आपके क्या हाल हैं?
राम - ठीक हूँ।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. समास के प्रकार, समास और संधि में अन्तर
2. संधि - स्वर संधि के प्रकार - दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण और अयादि
3. वाक्य – अर्थ की दृष्टि से वाक्य के प्रकार
4. योजक चिह्न- योजक चिह्न का प्रयोग कहाँ-कहाँ, कब और कैसे होता है?
5. वाक्य रचना में पद क्रम संबंधित नियम
6. कर्त्ता क्रिया की अन्विति संबंधी वाक्यगत अशुद्धियाँ
7. विराम चिन्हों का महत्व
8. लोकोक्ति और मुहावरे में अंतर भाषा में इनकी उपयोगिता
9. प्रेरणार्थक / प्रेरणात्मक क्रिया क्या है ? इनका वाक्य में प्रयोग
10. पुनरुक्त शब्द एवं इसके प्रकार | पुनरुक्त और द्विरुक्ति शब्दों में अन्तर

अवतरण चिह्न ("•••" / '•••')

इसे उद्धरण चिह्न भी कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है–
(1) दोहरे ("•••") अवतरण चिह्न
(2) इकहरे ('•••') अवतरण चिह्न
(1) किसी के द्वारा कहे गए कथन या महापुरुष की वाणी को उद्धृत करते समय दोहरे ("•••") अवतरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
जैसे- "मैं नारद हूँ तुम्हें लेने आया हूँ।"
(2) किसी व्यक्ति का नाम, पुस्तक का नाम इकहरे अवतरण चिह्न ('•••') में लिखा जाता है।
जैसे- छायाबाद के प्रमुख चार कवि हैं- 'प्रसाद', 'निराला', 'पंत' और महादेवी वर्मा।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. 'ज' का अर्थ, द्विज का अर्थ
2. भिज्ञ और अभिज्ञ में अन्तर
3. किन्तु और परन्तु में अन्तर
4. आरंभ और प्रारंभ में अन्तर
5. सन्सार, सन्मेलन जैसे शब्द शुद्ध नहीं हैं क्यों
6. उपमेय, उपमान, साधारण धर्म, वाचक शब्द क्या है.
7. 'र' के विभिन्न रूप- रकार, ऋकार, रेफ
8. सर्वनाम और उसके प्रकार

निम्नलिखित अनुच्छेद में पूर्ण विराम, निर्देशक चिह्न तथा अवतरण चिह्न आदि का यथा स्थान प्रयोग कीजिए।

बाबू हँसा आप साधु हैं आपको दुनियादारी समझ में नहीं आती दरख्वास्तें पेपर से नहीं दबती खैर आप इस कमरे में बैठे बाबू से मिलिए

नीचे विराम चिन्ह के प्रयोग को देखिए-

बाबू हँसा - "आप साधु हैं, आपको दुनियादारी समझ में नहीं आती। दरख्वास्तें 'पेपर वेट' से नहीं दबती। खैर आप इस कमरे में बैठे बाबू से मिलिए।"

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची
9. शब्द– तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, रुढ़, यौगिक, योगरूढ़, अनेकार्थी, शब्द समूह के लिए एक शब्द
10. हिन्दी शब्द- पूर्ण पुनरुक्त शब्द, अपूर्ण पुनरुक्त शब्द, प्रतिध्वन्यात्मक शब्द, भिन्नार्थक शब्द
11. द्विरुक्ति शब्द क्या हैं? द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें.)
💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 2 + 9 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ