× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
☰
Logo
अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।
हमारे ऐप्स
s

सौरमण्डल के बुध एवं शुक्र ग्रह

By: RF competition   Copy    Share
 (508)          1613

बुध ग्रह

बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट अवस्थित है। यह सौरमण्डल का सबसे छोटा ग्रह है। इसे सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 88 दिन का समय लगता है। अर्थात् बुध ग्रह में लगभग पृथ्वी के 03 महिने का साल होता है। इस ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है। इस ग्रह पर वायुमण्डल अनुपस्थित है।

बुध ग्रह की कक्षीय गति सौरमण्डल के अन्य ग्रहों की तुलना में अधिक है। यह 48 किलोमीटर प्रति सेकण्ड (लगभग 50 किलोमीटर प्रति सेकण्ड) की गति से सूर्य की परिक्रमा करता है। बुध ग्रह के दिन अत्यधिक गर्म और रातें अत्यन्त ठण्डी होती हैं। इस ग्रह का तापान्तर अन्य ग्रहों की तुलना में अधिक है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. प्राकृतिक उपग्रह क्या होते हैं? | पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह 'चन्द्रमा'
2. क्षुद्र ग्रह एवं उल्का पिण्ड (टूटता हुआ तारा) क्या होते हैं?

शुक्र ग्रह

सौरमण्डल में शुक्र ग्रह, सूर्य से दूरी के क्रम में दूसरे स्थान पर (बुध ग्रह के पश्चात्) अवस्थित है। यह ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट अवस्थित है। शुक्र एक चमकीला ग्रह है। यह सूर्य और चन्द्रमा के पश्चात् सौरमण्डल का तीसरा सबसे चमकीला खगोलीय पिण्ड है। यह शाम के समय पश्चिम दिशा में तथा सुबह के समय पूरब दिशा में दिखाई देता है। अतः इस ग्रह को 'सांझ का तारा' और 'भोर का तारा' भी कहा जाता है। शुक्र ग्रह आकार, घनत्व और व्यास में पृथ्वी के लगभग बराबर है, इसलिए इसे 'पृथ्वी की बहन' भी कहते हैं। इस ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है। शुक्र ग्रह लगभग 225 दिनों में सूर्य की एक परिक्रमा पूर्ण करता है। अर्थात् इस ग्रह पर पृथ्वी के लगभग 7.5 महिनों का साल होता है। शुक्र ग्रह का घूर्णन काल लगभग 243 दिन होता है। अर्थात् हमारे सौरमण्डल के अन्य ग्रहों की तुलना में इस ग्रह पर सर्वाधिक लम्बे दिन-रात होते हैं। शुक्र ग्रह का एक दिन पृथ्वी के लगभग 243 दिनों के बराबर होता है।

शुक्र ग्रह में वायुमण्डल उपस्थित है। इस ग्रह के वायुमण्डल में कार्बन डाइ ऑक्साइड सर्वाधिक उपस्थित है। इस ग्रह पर कार्बन डाइ ऑक्साइड लगभग 90 से 95 प्रतिशत है, इसलिए इस ग्रह पर 'प्रेशर कुकर' जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अतः शुक्र ग्रह सबसे गर्म है। इस ग्रह के चारों ओर सल्फर डाइ ऑक्साइड के घने बादल उपस्थित हैं। यह ग्रह पूरब से पश्चिम दिशा की ओर सूर्य की परिक्रमा करता है। अर्थात् यह दक्षिणावर्त परिक्रमा करता है। इस ग्रह पर पश्चिम से सूर्योदय होता है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. शिवालिक हिमालय या बाह्य हिमालय
2. निहारिका (आकाशगंगा) किसे कहते हैं? | हमारी निहारिका 'मन्दाकिनी'
3. वायुमण्डल, जलमण्डल, स्थलमण्डल और जीवमण्डल
4. भूकम्पीय लहरें क्या होती हैं? | प्राथमिक लहरें, द्वितीयक लहरें, धरातलीय तरंगें
5. धूमकेतु (पुच्छल तारे) क्या होते हैं? | हैली धूमकेतु

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।
💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 3 + 7 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ