× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

आगम ग्रन्थ क्या होते हैं? | जैन धर्म के प्रमुख ग्रन्थ

By: RF competition   Copy    Share
 (503)          4169

जैन ग्रन्थों की भाषा

जैन धर्म की शुरूआत छठी शताब्दी ईसा पूर्व के लगभग हुई थी। इसी दौरान जैन धर्म से सम्बन्धित ग्रन्थों की रचनाएँ की गईं। प्रारम्भ में जैन धर्म के ग्रन्थ अर्द्ध-मागधी भाषा में लिखे जाते थे। आगे चलकर इन ग्रन्थों की रचना के लिए प्राकृत भाषा को अपनाया गया। जैन धर्म के इतिहास में शौरसेनी, संस्कृत, कन्नड़ आदि भाषाओं में भी साहित्य लिखे गए। वर्तमान में उपलब्ध जैन साहित्यों की भाषा प्राकृत और संस्कृत है।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
भारत में जैन धर्म की उत्पत्ति | महावीर स्वामी कौन थे?

आगम ग्रन्थ

जैन साहित्य को 'आगम' कहते हैं। इनमें 12 अंग, 12 उपांग, 10 प्रकीर्ण, 6 छेदसूत्र, 4 मूलसूत्र, 1 नन्दी सूत्र और 1 अनुयोगद्वार होते हैं। इन आगम ग्रन्थों की रचना श्वेताम्बर सम्प्रदाय के आचार्यों द्वारा की गई थी। इन ग्रन्थों की रचना महावीर स्वामी की मृत्यु के बाद की गई थी।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
प्राचीन भारत में नवीन धर्मों (जैन और बौद्ध) की उत्पत्ति के कारण

जैन धर्म के प्रमुख ग्रन्थ

जैन धर्म से सम्बन्धित प्रमुख ग्रन्थ निम्नलिखित हैं–
1. आचारांगसूत्र– इस ग्रन्थ में जैन भिक्षुओं के आचार-नियम और विधि-निषेधों का उल्लेख है।
2. भगवती सूत्र– इस जैन ग्रन्थ में महावीर के जीवन परिचय का विवरण है।
3. न्यायधम्मकहासुत्त– इस जैन ग्रन्थ में महावीर की शिक्षाओं का उल्लेख है।
4. उवासगदसाओं– इस ग्रन्थ में हूण शासक तोरमाण के विषय में जानकारी दी गई है।
5. भद्रबाहुचरित– इस जैन ग्रन्थ में चन्द्रगुप्त मौर्य के राज्यकाल की प्रमुख घटनाओं का विवरण है।
6. कल्पसूत्र– इस जैन ग्रन्थ की रचना भद्रबाहु ने की थी। यह ग्रन्थ संस्कृत भाषा में लिखा गया था। इसमें तीर्थंकरों के जीवन चरित्र का विवरण है।
7. भगवती सूत्र– इस ग्रन्थ में महावीर के जीवन की प्रमुख घटनाओं का विवरण है। इस ग्रन्थ में 16 महाजनपदों का विवरण भी मिलता है।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. प्राचीन भारत के गणतंत्र क्या थे? | महात्मा बुद्ध के समय के 10 गणतंत्र
2. मगध साम्राज्य के राजा– शिशुनाग और कालाशोक
3. भारत पर आक्रमण करने वाला पहला विदेशी देश– ईरान
4. प्राचीन ईरानी (हखामनी) साम्राज्य के प्रमुख शासक– साइरस, केम्बिसीज, डेरियस, ज़रक्सीज, अर्तज़रक्सीज
5. सिकन्दर कौन था? | प्राचीन भारत पर सिकन्दर के आक्रमण

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 8 + 1 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ