× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

प्राकृतिक उपग्रह क्या होते हैं? | पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह 'चन्द्रमा'

By: RF competition   Copy    Share
 (502)          1884

प्राकृतिक उपग्रह

प्रकृति द्वारा निर्मित वे आकाशीय पिण्ड जो किसी ग्रह की परिक्रमा करते हैं, 'प्राकृतिक उपग्रह' कहलाते हैं। प्राकृतिक उपग्रह अपने ग्रह के साथ-साथ सूर्य की भी परिक्रमा करते हैं। इनमें भी ग्रहों के समान स्वयं का प्रकाश (चमक) नहीं होता। ये तारों (सूर्य आदि) के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं। हमारे सौरमण्डल में सर्वाधिक प्राकृतिक उपग्रह शनि ग्रह के हैं। बुध एवं शुक्र ग्रह के कोई उपग्रह नहीं हैं।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
धूमकेतु (पुच्छल तारे) क्या होते हैं? | हैली धूमकेतु

चन्द्रमा उपग्रह

चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। इसकी उत्पत्ति पृथ्वी के टुकड़ों से हुई है। इस उपग्रह पर वायुमण्डल उपस्थित नहीं है। चन्द्रमा परवलयाकार मार्ग से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस वजह से पृथ्वी और चन्द्रमा के मध्य की दूरी घटती-बढ़ती रहती है। चन्द्रमा लगभग 27 दिन और 8 घण्टे में पृथ्वी की एक परिक्रमा पूर्ण करता है। लगभग इतनी ही अवधि में वह अपनी धुरी पर भी घूम जाता है। लगातार चार पूर्ण चन्द्रग्रहण के संयोजन को 'ब्लडमून' अथवा 'टेट्राड' कहा जाता है। इस स्थिति में चन्द्रमा पूर्ण रूप से लाल दिखाई देता है। चन्द्रमा का गुरुत्वीय क्षेत्र पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र का छटवाँ भाग (1/6 भाग) है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
भूकम्पीय लहरें क्या होती हैं? | प्राथमिक लहरें, द्वितीयक लहरें, धरातलीय तरंगें

पेरीजी

पृथ्वी और चन्द्रमा के मध्य की दूरी घटती-बढ़ती रहती है। जब पृथ्वी और चन्द्रमा के मध्य की दूरी न्यूनतम होती है, तो इस स्थिति को 'पेरीजी' कहा जाता है। इस स्थिति में चन्द्रमा अपेक्षाकृत अधिक बड़ा और चमकीला दिखाई देता है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
वायुमण्डल, जलमण्डल, स्थलमण्डल और जीवमण्डल

अपोजी

पृथ्वी और चन्द्रमा के मध्य की दूरी घटती-बढ़ती रहती है। जब पृथ्वी और चन्द्रमा के मध्य की दूरी अधिकतम होती है, तो इस स्थिति को 'अपोजी' कहा जाता है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. शिवालिक हिमालय या बाह्य हिमालय
2. निहारिका (आकाशगंगा) किसे कहते हैं? | हमारी निहारिका 'मन्दाकिनी'
3. भारतीय पर्वतीय प्रदेश– ट्रांस (परा) हिमालय
4. वृहद् (महान) हिमालय की भौगोलिक संरचना एवं सर्वाधिक ऊँची पर्वत चोटियाँ
5. लघु (मध्य) हिमालय की भौगोलिक विशेषताएँ एवं पर्वत श्रेणियाँ

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 5 + 1 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ