× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

वायुमण्डल, जलमण्डल, स्थलमण्डल और जीवमण्डल

By: RF competition   Copy    Share
 (490)          1519

पृथ्वी के मण्डल

पृथ्वी के धरातल पर चार मण्डल पाए जाते हैं। इन मण्डलों के नाम निम्नलिखित है–
1. वायुमण्डल
2. जलमण्डल
3. स्थलमण्डल
4. जीवमण्डल।
पृथ्वी के ये चारों मण्डल एक-दूसरे पर आधारित होते हैं तथा एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
निहारिका (आकाशगंगा) किसे कहते हैं? | हमारी निहारिका 'मन्दाकिनी'

वायुमण्डल

पृथ्वी के चारों ओर अवस्थित वायु के आवरण को वायुमण्डल कहा जाता है। वायुमण्डल के निचले भाग में नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन-डाइ-ऑक्साइड तथा जल वाष्प का मिश्रण पाया जाता है। गैसों के इस मिश्रण में जीवन सम्भव है। वायुमण्डल में पाई जाने वाली समस्त गैसें पृथ्वी के आन्तरिक भाग से उत्पन्न हुई हैं।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
भारत के विभिन्न नाम | भारत की लम्बाई-चौड़ाई, स्थलीय सीमाएँ, तट रेखाएँ, क्षेत्रफल

जलमण्डल

नदियों, झरनों, तालाबों, झीलों, सागरों, महासागरों आदि में पाया जाने वाला पृथ्वी का समस्त जल, जलमण्डल कहलाता है। पृथ्वी पर जल ठोस, तरल और गैस के रूप में पाया जाता है। हमारे सौरमण्डल में पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है, जिस पर पानी पाया जाता है। पृथ्वी के धरातल पर उपस्थित समस्त जल दो प्रकार का होता है– सागरों का लवण युक्त जल और पीने योग्य स्वच्छ जल।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
ग्रह क्या है? | पार्थिव ग्रह और जोवियन ग्रह

स्थलमण्डल

पृथ्वी की ऊपरी पटल को स्थलमण्डल कहा जाता है। पृथ्वी का स्थलमण्डल उसके आन्तरिक भागों की तुलना में अधिक भंजनशील (चीरने योग्य) होता है। स्थलमण्डल पर विभिन्न प्रकार की स्थलाकृतियाँ पाई जाती हैं।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
सूर्य क्या है? | नाभिक, प्रकाश मण्डल, वर्ण मण्डल

जीवमण्डल

जीवमण्डल को पारिस्थितिकी मण्डल भी कहा जाता है। पृथ्वी पर जहाँ वायुमण्डल, जलमण्डल और स्थलमण्डल मिलते हैं, वहाँ जीवमण्डल पाया जाता है। सागर के स्तर से लगभग 8 किलोमीटर की ऊँचाई तक जीवमण्डल पाया जाता है। पृथ्वी पर केवल इसी क्षेत्र में जीवन सम्भव है। जीवमण्डल का अन्य मण्डलों पर भी प्रभाव पड़ता है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. भारत के राज्य एवं उनकी राजधानियाँ | भारतीय राज्यों से सम्बन्धित जानकारियों का विवरण
2. भारत के केन्द्र शासित प्रदेश एवं उनकी राजधानियाँ | केन्द्र शासित प्रदेशों से सम्बन्धित जानकारियाँ
3. भारतीय पर्वतीय प्रदेश– ट्रांस (परा) हिमालय
4. वृहद् (महान) हिमालय की भौगोलिक संरचना एवं सर्वाधिक ऊँची पर्वत चोटियाँ
5. लघु (मध्य) हिमालय की भौगोलिक विशेषताएँ एवं पर्वत श्रेणियाँ

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 7 + 8 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ