Learn Today
Succeed
Tomorrow
सिन्धु घाटी सभ्यता और वैदिक सभ्यता दोनों ही प्राचीन भारत की महत्वपूर्ण सभ्यताएँ हैं। कुछ प्रमुख बिन्दुओं के आधार पर इन दोनों सभ्यताओं के मध्य अन्तर स्पष्ट किया गया है, जो इस प्रकार है–
सिन्धु घाटी सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) नगरीय थी, जबकि वैदिक सभ्यता ग्रामीण थी।
इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
कबीला किसे कहते हैं? | कबीलाई संगठन– कुल, ग्राम, विश, जन और राष्ट्र
सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग पाषाण और काँसे से बने उपकरणों का प्रयोग करते थे। ये लोग लोहे से परिचित नहीं थे। वैदिक सभ्यता के लोग अर्थात् आर्य लोग सोना, चाँदी, ताम्र और लोहे से बने उपकरणों का प्रयोग करते थे। उत्तर वैदिक काल में लोहे से बने उपकरणों के प्रयोग से कृषि क्षेत्र में क्रान्ति आ गई थी।
इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
ऋग्वैदिक समाज में वर्ण व्यवस्था, स्त्रियों की स्थिति तथा आर्यों के भोजन व वस्त्र
सिन्धु सभ्यता के लोगों के धर्म का स्वरूप इहलौकिक था। ये लोग लिंग पूजा और मूर्ति पूजा के समर्थक थे। वैदिक सभ्यता के आर्य बहुदेववाद के समर्थक थे। ये लोग यज्ञ आदि कर्मकाण्डों पर विश्वास रखते थे। ये लोग लिंग पूजा और मूर्ति पूजा के विरोधी थे।
इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
ऋग्वैदिक काल के क्षेत्र– ब्रह्मवर्त्त, आर्यावर्त और सप्त सैंधव क्षेत्र
सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग हाथी और व्याघ्र से परिचित थे। ये लोग घोड़े से अपरिचित थे। वैदिक सभ्यता के लोग घोड़े से परिचित थे। ये लोग हाथी और व्याघ्र से परिचित नहीं थे।
इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
वैदिक सभ्यता (आर्य सभ्यता) क्या थी? | ऋग्वैदिक काल और उत्तर वैदिक काल
सिन्धु सभ्यता के लोगों के द्वारा कवच और शिरस्त्रणा (हेलमेट) का प्रयोग करने के कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं। वैदिक सभ्यता के लोग युद्ध आदि में अपनी सुरक्षा के लिए शरीर पर कवच और सिर में शिरस्त्रणा (हेलमेट) पहनते थे।
इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
सिन्धु (हड़प्पा) सभ्यता का पतन कैसे हुआ?
सिन्धु सभ्यता के लोगों की लिपि चित्रात्मक थी। वैदिक सभ्यता के लोगों की शिक्षा प्रणाली मौखिक थी।
इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
हड़प्पा (सिन्धु) सभ्यता के लोगों का धर्म, देवी-देवता एवं पूजा-पाठ
सिन्धु सभ्यता में समाज परिवार पर आधारित होता था। परिवार मातृ-सत्तात्मक होता था। वैदिक सभ्यता में भी समाज परिवार पर आधारित होता था। परिवार पितृ-सत्तात्मक होता था।
इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. प्राचीन काल में भारत आने वाले चीनी यात्री– फाहियान, ह्वेनसांग, इत्सिंग
2. सिंधु घाटी सभ्यता– परिचय, खोज, नामकरण, काल निर्धारण एवं भौगोलिक विस्तार
3. सिन्धु (हड़प्पा) सभ्यता की नगर योजना और नगरों की विशेषताएँ
4. सिन्धु सभ्यता के स्थल– हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चन्हूदड़ो, लोथल
5. सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल– राखीगढ़ी, कालीबंगा, बनावली, धौलावीरा
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com
📌 हाल की पोस्टें
📂 श्रेणियाँ

अभी कोई कमेंट नहीं है!
पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟
📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)