× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

संवेग की परिभाषा एवं गणितीय निरूपण

By: RF competition   Copy    Share
 (469)          2443

विराम अवस्था में रखी किसी वस्तु को गति प्रदान करने के लिए अथवा किसी गतिशील वस्तु को रोकने के लिए 'बल' की आवश्यकता होती है। इस बल का परिमाण निम्नलिखित दो कारकों पर निर्भर करता है–
1. वस्तु का द्रव्यमान
2. वस्तु का वेग।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
न्यूटन द्वारा दिया गया 'गति का प्रथम नियम'

संवेग की परिभाषा

किसी वस्तु के द्रव्यमान तथा उसके वेग के गुणनफल को उस वस्तु का संवेग कहा जाता है। यह एक सदिश राशि है। इसे p द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। वस्तु के वेग की दिशा ही उस वस्तु के संवेग की दिशा होती है। बाह्य बल की अनुपस्थिति में वस्तु का संवेग नियत रहता है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
जड़त्व किसे कहते हैं? | विराम का जड़त्व और गति का जड़त्व

संवेग का गणितीय निरूपण

मानलो m द्रव्यमान की कोई वस्तु वेग v से गतिमान है। इस वस्तु का संवेग p = m × v
संवेग के परिमाण में, p = mv

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
बल क्या होता है? | बल के प्रभाव

संवेग का मात्रक

संवेग का S.I. मात्रक किलोग्राम मीटर प्रति सेकण्ड (न्यूटन सेकण्ड) है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
त्वरण और मन्दन किसे कहते हैं? | What Is Acceleration And Deceleration?

संवेग से सम्बन्धित तथ्य

यदि दो वस्तुएँ समान वेग से गतिमान हैं, तो भारी वस्तु का संवेग, हल्की वस्तु के संवेग से अधिक होगा। यदि दो गतिमान वस्तुओं के संवेग समान हैं, तो हल्की वस्तु का वेग, भारी वस्तु के वेग की अपेक्षा अधिक होगा।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. भौतिकी के प्रमुख उपकरण एवं उनके आविष्कारक | Major Instruments Of Physics And Their Inventors
2. भौतिक राशियाँ एवं उनके प्रकार | Physical Quantities And Their Types
3. विद्युत आवेश, विद्युत प्रवाह के सिद्धांत और क्वाण्टीकरण | Electric Charge, Theory Of Electric Current And Quantization
4. मात्रक किसे कहते हैं? | किसी भौतिक राशि का मापन कैसे किया जाता है? || Information About Units And Measurement
5. किलोमीटर को सेन्टीमीटर में कैसे बदलें | मात्रकों का रूपान्तरण || Conversions Of Units

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 5 + 5 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ