× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

हड़प्पा काल में शासन कैसे किया जाता था? | हड़प्पा (सिन्धु) सभ्यता की लिपि

By: RF competition   Copy    Share
 (466)          3368

हड़प्पा काल में शासन

हड़प्पा सभ्यता (सिन्धु सभ्यता) के राजनीतिक संगठन के विषय में कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। ये लोग वाणिज्य और व्यापार के प्रति अधिक आकर्षित थे। इससे प्रतीत होता है कि हड़प्पा सभ्यता की शासन व्यवस्था में भी व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका थी। हड़प्पा सभ्यता की शासन व्यवस्था जनतंत्रात्मक थी। इसमें धर्म को विशेष महत्व दिया गया था।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
सिन्धु सभ्यता के स्थलों से कौन-कौन सी वस्तुएँ प्राप्त हुईं

इतिहासकारों के मत

कई इतिहासकारों ने हड़प्पा सभ्यता की शासन व्यवस्था के सन्दर्भ में अपने मत प्रस्तुत किये हैं। इनमें से कुछ प्रमुख मत निम्नलिखित हैं–
1. इतिहासकार हंटर के अनुसार, "मोहनजोदड़ो का शासन राजतंत्रात्मक न होकर जनतंत्रात्मक था।"
2. इतिहासकार व्हीलर के अनुसार, "सिन्धु सभ्यता के लोगों का शासन मध्यवर्गीय जनतंत्रात्मक शासन था और उसमें धर्म की महत्ता थी।"

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
हड़प्पा सभ्यता (सिन्धु सभ्यता) का समाज एवं संस्कृति

हड़प्पाई लिपि

हड़प्पा सभ्यता की लिपि में लगभग 64 मूल चिह्न हैं। ये चिह्न सेलखड़ी की आयताकार मुहरों और तांबे की गुटिकाओं पर अंकित प्राप्त हुए हैं। इस लिपि का सबसे प्राचीन नमूना सन् 1853 ईस्वी को प्राप्त हुआ था। आगे चलकर सन् 1923 तक सम्पूर्ण लिपि प्रकाश में आ गई थी। अभी तक इस लिपि को पढ़ा नहीं जा सका है। यह लिपि चित्रात्मक थी। यह दाईं से बाईं ओर लिखी जाती थी। इस पद्धति को 'बूस्ट्रोफेडन' कहा गया है। इस लिपि में सर्वाधिक चित्र 'U' आकार और 'मछली' के मिले हैं।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. प्राचीन काल में भारत आने वाले चीनी यात्री– फाहियान, ह्वेनसांग, इत्सिंग
2. सिंधु घाटी सभ्यता– परिचय, खोज, नामकरण, काल निर्धारण एवं भौगोलिक विस्तार
3. सिन्धु (हड़प्पा) सभ्यता की नगर योजना और नगरों की विशेषताएँ
4. सिन्धु सभ्यता के स्थल– हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चन्हूदड़ो, लोथल
5. सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल– राखीगढ़ी, कालीबंगा, बनावली, धौलावीरा

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 8 + 6 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ