× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

बल क्या होता है? | बल के प्रभाव

By: RF competition   Copy    Share
 (461)          3038

बल की परिभाषा

वह धकेल या खिंचाव जो किसी वस्तु में गति उत्पन्न करता है अथवा किसी गतिमान वस्तु को रोक देता है, 'बल' कहलाता है। एक अन्य परिभाषा के अनुसार, किसी वस्तु की विराम अवस्था में या गति अवस्था में अथवा उस वस्तु के आकार या आकृति में परिवर्तन करने वाले अथवा परिवर्तन करने की चेष्टा करने वाले बाह्य कारक को 'बल' कहते हैं।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
एकविमीय, द्विविमीय एवं त्रिविमीय गतियाँ | Motion In One, Two And Three Dimensions

भौतिक शास्त्री गैलीलियो के अनुसार, किसी वस्तु में गति बनाए रखने के लिए बल की आवश्यकता नहीं होती। वास्तविकता में, किसी गतिमान वस्तु की गति में परिवर्तन करने के लिए बल की आवश्यकता होती है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
भौतिक अवधारणाएँ– दूरी और विस्थापन | Physical Concepts– Distance And Displacement

बल के प्रभाव

किसी वस्तु पर बल लगाने पर निम्नलिखित प्रभाव उत्पन्न हो सकते हैं–
1. वस्तु का आकार परिवर्तित हो सकता है।
2. वस्तु की आकृति परिवर्तित हो सकती है।
3. बल लगाने से गतिमान वस्तु स्थिर हो सकती है।
4. बल लगाने से स्थिर वस्तु में गति उत्पन्न हो सकती है।
5. बल गतिमान वस्तु की चाल को परिवर्तित कर सकता है।
6. बल गतिमान वस्तु की दिशा को परिवर्तित कर सकता है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. भौतिकी के प्रमुख उपकरण एवं उनके आविष्कारक | Major Instruments Of Physics And Their Inventors
2. भौतिक राशियाँ एवं उनके प्रकार | Physical Quantities And Their Types
3. विद्युत आवेश, विद्युत प्रवाह के सिद्धांत और क्वाण्टीकरण | Electric Charge, Theory Of Electric Current And Quantization
4. मात्रक किसे कहते हैं? | किसी भौतिक राशि का मापन कैसे किया जाता है? || Information About Units And Measurement
5. किलोमीटर को सेन्टीमीटर में कैसे बदलें | मात्रकों का रूपान्तरण || Conversions Of Units

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 8 + 4 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ