× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश एवं उनकी राजधानियाँ | केन्द्र शासित प्रदेशों से सम्बन्धित जानकारियाँ

By: RF competition   Copy    Share
 (450)          3641

union_territories_of_india_

भारत के केन्द्र शासित प्रदेशों की कुल संख्या आठ है। ये केन्द्र शासित प्रदेश निम्नलिखित हैं–
1. अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह
2. लक्षद्वीप समूह
3. पुदुच्चेरी
4. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव
5. जम्मू कश्मीर
6. लद्दाख
7. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
8. चण्डीगढ़।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारत के राज्य एवं उनकी राजधानियाँ | भारतीय राज्यों से सम्बन्धित जानकारियों का विवरण

अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह

अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यह भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। यह लगभग 572 छोटे-बड़े द्वीपों का समूह है। ये द्वीप समूह समुद्र में जलमग्न हो चुके पर्वतों के ऊपरी हिस्से हैं। कुछ द्वीप ज्वालामुखी क्रिया के फलस्वरुप भी उत्पन्न हुए हैं। 10° उत्तरी अक्षांश, अण्डमान द्वीप को निकोबार द्वीप से अलग करता है। अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी 'पोर्ट ब्लेयर' है। यह दक्षिणी अण्डमान द्वीप में स्थित है। यहीं पर प्रसिद्ध 'सेल्यूलर जेल' है। भारत का दक्षिणतम बिन्दु 'इन्दिरा पॉइंट' ग्रेट निकोबार द्वीप के दक्षिण में स्थित है। इसे 'पिगमेलियन पॉइंट' भी कहा जाता है। यह जलमग्न हो चुका है। अण्डमान निम्नलिखित दीपों का समूह है– उत्तरी अण्डमान, मध्य अण्डमान, दक्षिणी अण्डमान और लिटिल अण्डमान। निकोबार निम्नलिखित द्वीपों का समूह है– कार निकोबार, लिटिल निकोबार और ग्रेट निकोबार।

लक्षद्वीप समूह

लक्षद्वीप समूह अरब सागर में स्थित है। यह भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। इसका निर्माण प्रवाल भित्तियों से हुआ है। लक्षद्वीप कुल 36 द्वीपों का समूह है। इनमें से केवल दश द्वीपों में ही लोग निवास करते हैं। अन्य सभी द्वीप निर्जन हैं। लक्षद्वीप की राजधानी 'कवारत्ती' है। यह 9° चैनल के उत्तर में स्थित है। मिनिकॉय लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है। 9° चैनल, मिनिकॉय को लक्षद्वीप के अन्य द्वीपों से अलग करता है। 8° चैनल लक्षद्वीप को मालदीव से अलग करता है। क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केन्द्र शासित प्रदेश है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ | Major Straits Of The World
2. ऊर्जा के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक स्रोत | Conventional And Non-Conventional Sources Of Energy
3. सूर्य क्या है? | नाभिक, प्रकाश मण्डल, वर्ण मण्डल || What Is Sun? | Nucleus, Photosphere, Chromosphere
4. ग्रह क्या है? | पार्थिव ग्रह और जोवियन ग्रह || What Is Planet? | Terrestrial Planets And Jovian Planets
5. भारत के विभिन्न नाम | भारत की लम्बाई-चौड़ाई, स्थलीय सीमाएँ, तट रेखाएँ, क्षेत्रफल

पुदुच्चेरी

पुदुच्चेरी एक केन्द्र शासित प्रदेश है। यह भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। यह तीन राज्यों में फैला हुआ है। इसकी राजधानी पुदुच्चेरी ही है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है– यनम, कराईकल, माहे और मूल पुदुच्चेरी। यनम आन्ध्रप्रदेश में स्थित है। कराईकल तमिलनाडु में स्थित है। माहे केरल में स्थित है।

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव एक केन्द्र शासित प्रदेश है। यह भारत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी दमन है। दमन और दीव के बीच खम्भात की खाड़ी स्थित है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारतीय वनस्पति के प्रकार एवं विशेषताएँ | Types And Characteristics Of Indian Plants
2. भारत में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (वर्षा वन) | Tropical Evergreen Forest (Rain Forest) In India
3. भारत में उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन (मानसूनी वन) | Tropical Deciduous Forest (Monsoon Forest) In India
4. नागफनी की पत्तियाँ छोटी और काटेदार क्यों होती हैं? | भारत में कटीले वन एवं झाड़ियाँ | Information About Thorny Forests
5. पर्वतीय क्षेत्रों के वृक्ष शंकुधारी क्यों होते हैं? | पर्वतीय वन || Mountain Forests

जम्मू कश्मीर

यह एक केन्द्र शासित प्रदेश है। यह भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। ग्रीष्म काल में इसकी राजधानी श्रीनगर और सर्दियों में जम्मू होती है। जम्मू कश्मीर से पाकिस्तान की सीमा लगी हुई है।

लद्दाख

यह भारत के सबसे उत्तर में स्थित है। इसकी राजधानी लेह है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश है। इसकी सीमा चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लगी हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को केन्द्र शासित प्रदेशों के अंतर्गत शामिल किया गया है। इसकी राजधानी नई दिल्ली है।

चण्डीगढ़

चण्डीगढ़ एक केन्द्र शासित प्रदेश है। इसकी राजधानी चण्डीगढ़ ही है। यह पंजाब और हरियाणा की राजधानी है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. संसाधन किसे कहते हैं? | संसाधनों के प्रकार || Who Are The Resources?
2. जैव और अजैव संसाधन | Biotic And Abiotic Resources
3. नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन | Renewable And Non-Renewable Resources
4. मानव जीवन में संसाधनों का महत्व | Importance Of Resources In Human Life
5. संसाधनों का वर्गीकरण– स्वामित्व और पुनः पुर्ति के आधार पर | Classification Of Resources– On Ownership And Replenishment Basis

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 7 + 6 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ