× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

मुहावरे और लोकोक्तियाँ | Idioms and Proverbs

By: RF competition   Copy    Share
 (44)          3644

मुहावरे– मुहावरे और कहावतें सूत्र वाक्य होते हैं, जिनका अर्थ लक्ष्यार्थ होता है।
उदाहरण–
अनुच्छेद को पढ़े-
1. रवीन्द्र क्रिकेट का मैच खेलते समय शून्य पर आउट हो गया। पवैलियन में लौटकर वह अपने कप्तान को दोष देने लगा। कप्तान ने हँसकर कहा- वाह! यह तो उल्टा चोर कोतवाल को डॉटने वाली बात हुई।
2. लालाजी अपने बेटे को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण देखना चाहते थे। अपने बेटे के लिए तीन शिक्षकों को इसलिए उन्होंने घर पर पढ़ाने के लिए लगा रखा था, फिर भी वह तृतीय श्रेणी में ही उत्तीर्ण हो सका, लालाजी ने अपना माथा फोड़ लिया और कहा- खोदा पहाड़ निकली चुहिया।
उपर्युक्त अनुच्छेदों में रेखांकित वाक्यांशों को मुहावरा कहते हैं।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. लिपियों की जानकारी
2. शब्द क्या है
3. रस के प्रकार और इसके अंग
4. छंद के प्रकार– मात्रिक छंद, वर्णिक छंद
5. विराम चिह्न और उनके उपयोग
6. अलंकार और इसके प्रकार

मुहावरा और लोकोक्ति में अंतर–

'मुहावरा' और 'लोकोक्ति' दोनों का अर्थ लाक्षणिक होता है किन्तु लोकोक्ति किसी चिर सत्य या लोक कथा पर आधारित होती है। लोकोक्ति और मुहावरे में मुख्य अन्तर यह है कि मुहावरा वाक्यांश है जबकि लोकोक्ति पूरा वाक्य है।
नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़ें–
भाई जगन्नाथ कब्बड्डी प्रतियोगिता में प्रथम आए अब तो वे किसी से सीधे मुँह बात ही नहीं करते। ठीक ही तो है- अधजल गगरी छलकत जाए।
उपरोक्त अनुच्छेद में रेखांकित वाक्यों में–
(i) "सीधे मुँह बात ही नहीं करते" का अर्थ – ठीक ढंग से बात न करना। और
(ii) "अधजल गगरी छलकत जाए" का अर्थ – बड़प्पन का प्रदर्शन करना है।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. व्याकरण क्या है
2. वर्ण क्या हैं वर्णोंकी संख्या
3. वर्ण और अक्षर में अन्तर
4. स्वर के प्रकार
5. व्यंजनों के प्रकार-अयोगवाह एवं द्विगुण व्यंजन
6. व्यंजनों का वर्गीकरण
7. अंग्रेजी वर्णमाला की सूक्ष्म जानकारी

नीचे दिये गये मुहावरों और लोकोक्तियों का अर्थ जानें–
नाक से संबंधित कुछ मुहावरे–
(अ) नाकों चने चबाना = अत्यधिक प्रताड़ित करना या बहुत परेशान करना।
(ब) नाक में दम करना = अत्यधिक परेशान करना।
(स) नाक रखना = मान सम्मान/प्रतिष्ठा बनाए रखना।
(द) नाक ऊँची करना = प्रतिष्ठा ऊँची करना।
(य) नाक नीची करना = प्रतिष्ठा कम करना।
(च) नाक-भौं एक करना = नाराज होना।
(छ) नाक चढ़ाना = नापसंद करना।
(ज) नाक-भौं सिकोड़ना = घृणा करना।
(झ) नाक वाले होना = इज्जतदार होना।

लोकोक्ति एवं उनके अर्थ–

(क) आँखों का अंधा नाम नैन सुख
अर्थ- नाम के विपरीत काम होना
(ख) चार दिन की चाँदनी फिर अंधेरी रात
अर्थ- अल्पकाल के लिए सुख मिलना।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची
9. शब्द– तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, रुढ़, यौगिक, योगरूढ़, अनेकार्थी, शब्द समूह के लिए एक शब्द
10. हिन्दी शब्द- पूर्ण पुनरुक्त शब्द, अपूर्ण पुनरुक्त शब्द, प्रतिध्वन्यात्मक शब्द, भिन्नार्थक शब्द

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें.)
💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 6 + 3 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ