× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

परिमाणवाचक, व्यक्तिवाचक और विभागवाचक विशेषण

By: RF competition   Copy    Share
 (319)          1877

परिमाणवाचक विशेषण

वे विशेषण जिनके द्वारा किसी वस्तु (पदार्थ) की मात्रा का बोध होता है, 'परिमाणवाचक विशेषण' कहलाते हैं।
उदाहरण– 1. आज बाजार में कम वस्तुएँ विक्रय हेतु आयी थीं।
2. थोड़े फल और मिठाई खालो।
3. कुछ खिलौने खरीद कर लाओ।
4. अधिक धन खर्च नहीं करना चाहिए।
5. पुस्तकालय में कुछ पुस्तकें रखी हैं।
उपरोक्त उदाहरणों में 'कम', 'थोड़े', 'कुछ' और 'अधिक' शब्द परिमाणवाचक विशेषण हैं।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
संख्यावाचक विशेषण | निश्चित और अनिश्चित विशेषण || पूर्णांकबोधक और अपूर्णांकबोधक विशेषण

व्यक्तिवाचक विशेषण

वे विशेषण जो व्यक्तिवाचक संज्ञा की विशेषता प्रगट करते हैं, 'व्यक्तिवाचक विशेषण' कहलाते हैं। ये विशेषण व्यक्तिवाचक संज्ञा से बने होते हैं।
उदाहरण– 1. कश्मीरी भेड़ों से शुद्ध ऊन प्राप्त होता है।
2. भारतीय खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं।
3. बनारसी पान बहुत मीठा होता है।
उपरोक्त उदाहरणों में 'कश्मीरी', 'भारतीय' और 'बनारसी' शब्द व्यक्तिवाचक विशेषण हैं।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
गुणवाचक विशेषण और संकेतवाचक (सार्वनामिक) विशेषण

विभागवाचक विशेषण

वे विशेषण जिनके द्वारा पृथकता का बोध होता है, 'विभागवाचक विशेषण' कहलाते हैं।
उदाहरण– 1. प्रत्येक छात्र को विद्यालय जाना चाहिए।
2. पाँचों दीपक जल रहे हैं।
3. तीनों बच्चों को मिठाई दे दो।
उपरोक्त उदाहरणों में 'प्रत्येक', 'पाँचों' और 'तीनों' शब्द विभागवाचक विशेषण हैं।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
विशेषण किसे कहते हैं? | विशेषण के प्रकार एवं उसकी विशेषताएँ

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 3 + 9 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ