× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

संख्यावाचक विशेषण | निश्चित और अनिश्चित विशेषण || पूर्णांकबोधक और अपूर्णांकबोधक विशेषण

By: RF competition   Copy    Share
 (318)          4148

संख्यावाचक विशेषण

वे विशेषण शब्द जिनके द्वारा संज्ञा अथवा सर्वनाम की संख्या का बोध होता है, 'संख्यावाचक विशेषण' कहलाते हैं।
उदाहरण– 1. दश बालिकाएँ खेल रही हैं।
2. वे दोनों पाठशाला गये हैं।
उपरोक्त उदाहरणों में 'दश' और 'दो' शब्द संख्यावाचक विशेषण हैं।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
गुणवाचक विशेषण और संकेतवाचक (सार्वनामिक) विशेषण

संख्यावाचक विशेषण के प्रकार

संख्यावाचक विशेषण दो प्रकार के होते हैं–
1. निश्चित संख्यावाचक विशेषण
2. अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
विशेषण किसे कहते हैं? | विशेषण के प्रकार एवं उसकी विशेषताएँ

निश्चित संख्यावाचक विशेषण

वे संख्यावाचक विशेषण जिनसे किसी निश्चित संख्या का बोध होता है, 'निश्चित संख्यावाचक विशेषण' कहलाते हैं।
उदाहरण– 1. तीन बालिकाएँ नृत्य कर रही हैं।
2. मेरे पास पाँच सौ रूपये हैं।
3. वे दोनों दूरदर्शन देख रहे हैं।
4. हम तीनों बाजार जा रहे हैं।
5. दोनों बच्चे खेल रहे हैं।
उपरोक्त उदाहरणों में 'सौ', 'दोनों', 'तीनों' और 'पाँच सौ' शब्द निश्चित संख्यावाचक विशेषण हैं।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
संयुक्त सर्वनाम क्या होते हैं?

निश्चित संख्यावाचक विशेषण के दो भेद होते हैं–
1. पूर्णांकबोधक विशेषण
2. अपूर्णांकबोधक विशेषण।
पूर्णांकबोधक विशेषण– वे विशेषण शब्द जिनसे पूर्ण संख्या का बोध होता है, 'पूर्णांकबोधक विशेषण' कहलाते हैं।
जैसे– पाँच बालिकाएँ, तीन गायें, पाँच किताबें, दो बालक, पाँच महिलाएँ आदि।
अपूर्णांकबोधक विशेषण– वे विशेषण शब्द जिनसे पूर्ण संख्या के किसी एक हिस्से का बोध होता है, 'अपूर्णांकबोधक विशेषण' कहलाते हैं।
उदाहरण– आधा, साढ़े तीन, ढाई, पौने पाँच, पौने तीन आदि।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
सम्बन्धवाचक सर्वनाम और प्रश्नवाचक सर्वनाम क्या होते हैं?

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

वे विशेषण शब्द जिनसे किसी निश्चित संख्या का बोध नहीं होता, 'अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण' कहलाते हैं।
उदाहरण– 1. कुछ बालिकाएँ पढ़ाई कर रही हैं।
2. कुछ बालक खेलने के लिए आ रहे हैं।
3. विद्यालय में अनेक विद्यार्थी अध्ययन हेतु जाते हैं।
उपरोक्त उदाहरणों में 'कुछ' और 'अनेक' शब्द अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण हैं।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
निश्चयवाचक सर्वनाम और अनिश्चयवाचक सर्वनाम क्या होते हैं?

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 3 + 7 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ