× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

गुणवाचक विशेषण और संकेतवाचक (सार्वनामिक) विशेषण

By: RF competition   Copy    Share
 (309)          5546

गुणवाचक विशेषण

वे विशेषण शब्द जिनके द्वारा संज्ञा अथवा सर्वनाम के गुणों का बोध होता है, गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं।
जैसे– मूर्ख, बुद्धिमान, जिज्ञासु, उत्सुक आदि।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
विशेषण किसे कहते हैं? | विशेषण के प्रकार एवं उसकी विशेषताएँ

गुणवाचक विशेषण के उदाहरण

गुणवाचक विशेषण के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं–
1. यह बस्ता नीला है।
2. ये फल ताज़े हैं।
3. वह लड़का ऊँचा है।
4. यह गाय काली है।
5. वह व्यक्ति बुद्धिमान है।
उक्त वाक्यों में नीला, ताज़े, ऊँचा, काली, बुद्धिमान आदि शब्द विशेषण हैं। ये शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बता रहे हैं।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
संयुक्त सर्वनाम क्या होते हैं?

संकेतवाचक (सार्वनामिक) विशेषण

वे विशेषण शब्द जिनके द्वारा संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की ओर संकेत किया जाता है, संकेतवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इन्हें सार्वनामिक विशेषण भी कहा जाता है।
जैसे– वह, यह, उस, इस आदि।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
सम्बन्धवाचक सर्वनाम और प्रश्नवाचक सर्वनाम क्या होते हैं?

संकेतवाचक विशेषण के उदाहरण

संकेतवाचक (सार्वनामिक) विशेषण के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं–
1. वह लड़की मनमोहक नृत्य कर रही है।
2. उस बालक को खेल खेलने दो।
3. इस पुस्तक को घर पर रख दो।
4. वह व्यक्ति बुद्धिमान है।
5. यह घर सुविधाजनक है।
उक्त वाक्यों में वह, उस, इस, यह आदि शब्द विशेषण हैं। ये शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बता रहे हैं।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
निश्चयवाचक सर्वनाम और अनिश्चयवाचक सर्वनाम क्या होते हैं?

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 4 + 5 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ