जलसंधि (Strait) भूगोल का एक महत्वपूर्ण शब्द है, जो भौगोलिक, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है। सरल शब्दों में कहा जाए तो "जलसंधि एक संकरी सी अर्थात पतली जलराशि होती है जो दो बड़ी जलराशियों उदाहरण के लिए – समुद्रों या महासागरों को आपस में जोड़ती है और दो स्थलीय क्षेत्रों अर्थात जमीन के टुकड़ों को अलग करती है। यह एक प्राकृतिक संरचना होती है और इसे दूसरे शब्दों में "समुद्री गलियारा" भी कह सकते हैं।
(1) यह संकरी होती है― इसकी चौड़ाई सामान्यतः आसपास के समुद्र या महासागर की तुलना में बहुत कम होती है।
(2) दो जलराशियों को जोड़ने का कार्य करती है― यह महासागरों, समुद्रों या झीलों को जोड़ सकती है।
(3) दो भूखण्डों को अलग करती है― जलसंधि के दोनों ओर भूमि होती है, जो द्वीप या महाद्वीप हो सकते हैं।
(4) ये प्राकृतिक रूप से निर्मित होती है― जलसंधियाँ प्रकृति द्वारा निर्मित होती हैं, जबकि कृत्रिम जलमार्गों को ‘नहर’ कहा जाता है, जैसे पनामा नहर।
(1) राजनीतिक दृष्टि से महत्व― जलसंधियाँ कई बार दो देशों या महाद्वीपों की सीमाओं पर होती हैं, इसलिए उनका राजनीतिक और रणनीतिक महत्व होता है।
(2) आर्थिक दृष्टि से महत्व― ये अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्गों का हिस्सा होती हैं। बड़े-बड़े मालवाहक जहाज इन्हीं जलसंधियों से होकर गुजरते हैं और शीघ्र ही अपने गंतव्य पर पहुँच जाते हैं।
(3) सैन्य दृष्टि से महत्व― युद्धकाल में जलसंधियाँ नौसेनाओं के लिए रणनीतिक ठिकाने बनती हैं।
(4) भूगोल और जलवायु पर प्रभाव― जलसंधियाँ जलधारा और समुद्री हवाओं के प्रवाह को प्रभावित करती हैं, जिससे क्षेत्रीय जलवायु प्रभावित होती है।
(1) जलसंधि― जलसंधि एक प्राकृतिक जलमार्ग होती है जो दो बड़े जलभागों जैसे समुद्रों या महासागरों को आपस में जोड़ती है।
नहर― मनुष्यों द्वारा विशेष उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बनाया जाता है – जैसे जल परिवहन को सुगम बनाना, सिंचाई के लिए पानी पहुँचाना या जल निकासी करना।
(2) जलसंधि― यह दो भूभागों के बीच स्थित होती है।
नहर― यह किसी भूभाग पर जल के प्रवाह हेतु बनाई जाती है।
(3) जलसंधि― प्राकृतिक रूप से बनी होती है।
नहर― एक कृत्रिम (man-made) जलमार्ग होती है।
(4) जलसंधि― जलसंधियाँ समुद्री परिवहन और रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती हैं जैसे – पाक जलसंधि, जो भारत और श्रीलंका के बीच स्थित है और बंगाल की खाड़ी को मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है।
नहर― नहरें ज़मीन को काटकर, खुदाई करके बनाई जाती हैं। जैसे – स्वेज नहर जो भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है, और इसे व्यापारिक मार्ग छोटा और तेज़ बनाने के लिए बनाया गया है।
1. एमक्ल्यूरे जलसंधि (Emclure Strait)- यह कनाडा में स्थित है। यह आर्कटिक महासागर की जलसंधि है।
2. मलक्का जलसंधि (Strait of Malacca))- इसकी भौगोलिक स्थिति इंडोनेशिया और मलेशिया में है। यह अंडमान सागर एवं दक्षिणी चीन सागर को जोड़ती है।
3. पाक जलसंधि (Palk Strait)- यह भारत और श्रीलंका की जलसंधि है। यह मन्नार एवं बंगाल की खाड़ी को जोड़ती है।
4. नेमुरो जलसंधि (Nemuro Strait)- यह जापान में है। यह प्रशांत महासागर की जलसंधि है।
5. टोकरा जलसंधि (Crate Strait)- यह जापान की जलसंधि है। यह पूर्वी चीन सागर एवं प्रशांत महासागर को जोड़ती है।
6. सुण्डा जलसंधि (Sunda Strait)- यह इंडोनेशिया की जलसंधि है। यह जावा सागर एवं हिन्दसागर को जोड़ती है।
7. सुशीमा जलसंधि (Tsushima Strait)- यह जापान की जलसंधि है। यह जापान सागर एवं पूर्वी चीन सागर को जोड़ती है।
8. सुगारू जलसंधि (Sugaru Strait)- यह भी जापान की जलसंधि है। यह जापान सागर एवं प्रशांत महासागर को जोड़ती है।
9. मेसिना जलसंधि (Messina Strait)- यह इटली और सिसली की जलसंधि है। यह भूमध्य सागर के अंतर्गत आती है।
10. यूकाटन जलसंधि (Yucatan Strait)- यह मैक्सिको और क्यूबा की जलसंधि है। यह मैक्सिको की खाड़ी और कैरेबियन सागर को जोड़ती है।
11. बाव-एल मण्डव जलसंधि (Bav-El Mandav Strait)- यह यमन और जिबूती की जलसंधि है। यह लाल सागर एवं अरब सागर को जोड़ती है।
12. ओरण्टो जलसंधि (Oronto Strait)- यह इटली और अल्बानिया की जलसंधि है। यह एड्रियाटिक सागर एवं एजियन सागर को जोड़ती है।
13. मोजांबिक चैनल (Mozambique Channel)- यह मोजांबिक और मलागासी की जलसंधि है। यह हिंद महासागर के अंतर्गत आती है।
14. कुक जलसंधि (Cook Strait)- यह न्यूजीलैंड के उत्तरी एवं दक्षिणी द्वीप की जलसंधि है। यह दक्षिणी प्रशांत महासागर के अंतर्गत आती है।
15. लुजोन जलसंधि (Luzon Strait)- यह ताइवान और फिलीपींस के लुजोन द्वीप की जलसंधि है। यह दक्षिणी चीन सागर और फिलीपीन सागर को जोड़ती है।
16. शैली कॉफ जलसंधि (Shelly Koff Strait)- यह अलास्का और कोडियाक द्वीप की जलसंधि है। यह अलास्का की खाड़ी के अंतर्गत आती है।
17. वाला बैक जलसंधि (Vala Bek Strait)- यह पलावान और बोर्नियो की जलसंधि है। यह सुलू सागर और सेलेवीज सागर को जोड़ती है।
18. टारस जलसंधि (Taras Strait)- यह पपुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की जलसंधि है। यह अफुरा सागर और पापुआ की खाड़ी को जोड़ती है।
19. नार्थ चैनल (North Channel)- यह आयरलैंड और इंग्लैंड की जलसंधि है। यह आयरिश सागर और अटलांटिक महासागर जोड़ती है।
20. बॉस जलसंधि (Boss Strait)- यह आस्ट्रेलिया की जलसंधि है। यह तस्मान सागर और दक्षिणी सागर को जोड़ती है।
21. हुण्डास जलसंधि (Hyundas Strait)- यह मेल्विन द्वीप और ऑस्ट्रेलिया जलसंधि है। यह वाण्डीमन खाड़ी के अंतर्गत आती है।
22. बेरिंग जलसंधि (Bering Strait)- यह अलास्का और रुस की जलसंधि है। यह बेरिंग सागर और चुकसी सागर को जोड़ती है।
23. बेलेद्वीप जलसंधि (Beledweep Strait)- यह कनाडा की जलसंधि है। यह सेंट लॉरेंस खाड़ी और अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
24. वासपोरस जलसंधि (Wasporus Strait)- यह तुर्की की जलसंधि है। यह काला सागर एवं मारमरा सागर को जोड़ती है।
25. बोनी-फैसियो जलसंधि (Bonnie-Facio Strait)- यह कोर्सिका और सार्डिनिया जलसंधि है। यह भूमध्य सागर के अंतर्गत आती है।
26. गार्डनजीन जलसंधि (Gardenzine Strait)- यह तुर्की की जलसंधि है। यह मारमरा सागर एवं एजियन सागर को जोड़ती है।
27. डैपियर जलसंधि (Dapier Strait)- यह इंडोनेशिया की जलसंधि है। यह प्रशांत महासागर के अंतर्गत आती है।
28. डेनमार्क जलसंधि (Denmark Strait)- यह इंग्लैंड और फ्रांस की जलसंधि है। यह उत्तरी अटलांटिक महासागर और आर्कटिक महासागर को जोड़ती है।
29. डेविस जलसंधि (Davis Strait)- यह कनाडा के जलसंधि है। यह बेफिन खाड़ी और अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
30. फ्लोरिडा जलसंधि (Florida Strait)- यह संयुक्त राज्य अमेरिका और क्यूबा के जलसंधि है। यह मेक्सिको की खाड़ी और अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
31. डोवर जलसंधि (Strait of Dover)- यह इंग्लैंड और फ्रांस की जलसंधि है। यह इंग्लिश चैनल और उत्तरी सागर को जोड़ती है।
32. हारमुज जलसंधि (Strait of Hormuz)- यह ओमान और ईरान की जलसंधि है। यह फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ती है।
33. फोवेक्स जलसंधि (Fovex Strait)- यह न्यूजीलैंड की जलसंधि है। यह तस्मान सागर और दक्षिणी सागर को जोड़ती है।
34. जिब्राल्टर जलसंधि (Strait of Gibraltar)- यह स्पेन और मोरक्को की जलसंधि है। यह भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
35. हडसन जलसंधि (Hudson Strait)- यह कनाडा की जलसंधि है। यह हडसन की खाड़ी और अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
36. कारीमाटा जलसंधि (Strait of Karimata)- यह इंडोनेशिया जलसंधि है। यह दक्षिणी चीन सागर एवं जावा सागर को जोड़ती है।
37. जापान जलसंधि (Japan Strait)- यह भी इंडोनेशिया की जलसंधि है। यह प्रशांत महासागर के अंतर्गत आती है।
38. कोरिया जलसंधि (Korea Strait)- यह जापान और कोरिया की जलसंधि है। यह जापान सागर एवं पूर्वी चीन सागर को जोड़ती है।
39. जुआन-डि-फूका जलसंधि (Juan de Fuca Strait)- यह कनाडा की जलसंधि है। यह प्रशांत महासागर के अंतर्गत आती है।
40. मकास्सार जलसंधि (Makassar Strait)- यह इंडोनेशिया की जलसंधि है। यह जावा सागर और सेलेवीज सागर को जोड़ती है।
41. मैनेलन जलसंधि (Manlen Strait)- यह चिली की जलसंधि है। यह प्रशांत महासागर और दक्षिण अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com
Recent Posts
Categories
Subcribe
Copyright © 2025 - All Rights Reserved - Edu Favour