× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

जो पूर्व में हमको अशिक्षित या असभ्य बता रहे– मैथिलीशरण गुप्त

By: RF Competition   Copy    Share
 (162)          2725

"महत्ता"

जो पूर्व में हमको अशिक्षित या असभ्य बता रहे–
वे लोग या तो अज्ञ हैं या पक्षपात जता रहे।
यदि हम अशिक्षित थे, कहें तो सम्य वे कैसे हुए?
वे आप ऐसे भी नहीं थे, आज हम जैसे हुए।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
आए हौ सिखावन कौं जोग मथुरा तैं तोपै– जगन्नाथ दास 'रत्नाकर'

संदर्भ

प्रस्तुत पद्यांश 'महत्ता' नामक शीर्षक से लिया गया है। इसकी रचना प्रकृति के सुकुमार कवि 'मैथिलीशरण गुप्त' ने की है।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
कबीर कुसंग न कीजिये– कबीरदास

प्रसंग

प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने बताया है, कि भारत पूर्व में शिक्षित और सभ्य राष्ट्र था।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
हिंदी पद्य साहित्य का इतिहास– आधुनिक काल

महत्वपूर्ण शब्द

अशिक्षित- अनपढ़, अज्ञ- अज्ञानी या मूर्ख, असभ्य- सभ्यताहीन, पक्षपात- तरफदारी।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
सुनि सुनि ऊधव की अकह कहानी कान– जगन्नाथ दास 'रत्नाकर'

व्याख्या

कवि मैथिलीशरण गुप्त जी कहते हैं, कि जो लोग हमें पूर्व (अतीत) में अशिक्षित अर्थात् शिक्षाहीन और सभ्यतारहित बता रहे हैं, वे लोग अज्ञानी (मूर्ख) हैं अथवा पक्षपातपूर्ण बातें कर रहे हैं। यदि हम भारतवासी पूर्व में अशिक्षित थे, तो वे सभी लोग किस प्रकार सभ्य बने। वे लोग उस समय ऐसे भी नहीं थे, जैसे आज हम भारतवासी हो गए हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि भारत का इतिहास अत्यंत गौरवमयी है। कोई भी अज्ञानी मनुष्य अतीत के भारतीयों को अज्ञानी, सभ्यतारहित अथवा अशिक्षित नहीं कह सकता।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
कबीर संगति साधु की– कबीर दास

काव्य-सौंदर्य

प्रस्तुत पद से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित हैं–
1. प्रस्तुत पद्यांश में भारत के अतीत को श्रेष्ठ बताया गया है।
2. इस पद में सरल और सुबोध खड़ी बोली का प्रयोग किया गया है।
3. यह पद अनुप्रास अलंकार का अनूठा उदाहरण है।
4. इस पद में पद-मैत्री को सहजता के साथ देखा जा सकता है।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
भेजे मनभावन के उद्धव के आवन की– जगन्नाथ दास 'रत्नाकर'

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 5 + 1 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ